प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया -भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होंगे. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता भी करेंगे. दोनों देशों के PM के बीच होने वाली इस बैठक से आपसी संबंध और मजबूत होंगे और हिन्द प्रशांत क्षेत्र में रणनीति सहयोग भी बढ़ेगा. इसके साथ QUAD सहयोग भी मजबूत होगा.

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कहा, भारत तेजी से उभरती हुई चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश है. इसलिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधो का मजबूत होना जरुरी है.

रक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार सहयोग पर रहेगा फोकस 
सूत्रों के अनुसार मोदी और अल्बनीज व्यापार, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, निवेश और रक्षा सहयोग जैसे अहम विषयओं पर चर्चा करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने कहा दोनों देशों के बीच बढ़ता हुआ सहयोग हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देगा.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने PM मोदी की यात्रा का किया ऐलान 
PM मोदी के दौरे की जानकारी देते हए ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनील ने कहा ,'अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया में वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है. ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध पहले कभी इतने महत्वपूर्ण नहीं रहे और मैं दोनों देशों की गहरी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करने को उत्सुक हूं.'

6 जुलाई से तीन देशों के दौरे पर निकलेंगे मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से अपने विदेश दौरे की शुरुआत करेंगे. पहले चरण में वह इंडोनेशिया पहुंचेंगे, जहां जकार्ता में आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ योग्याकार्ता और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर का भी दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन के अनुसार, यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी. दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी 8 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

11 जुलाई को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे PM 
प्रधानमंत्री मोदी 11 जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे. वहां वे अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत करेंगे. लक्सन 2025 में भारत आए थे रायसीना डायलॉग में मुख्य अथिति और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे.

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया -भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होंगे. …"