गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती आज यानी 3 अगस्त सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी. पूरे 20 राउंड के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने अंतिम नतीजे भी जारी कर दिए हैं. बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार ने कुल 30630 वोटों से जीत हासिल कर ली है. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24851 वोट मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार को 55481 वोट मिले. 

Updates-

  • 19वें राउंड के रिजल्ट आए सामने 

बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल 30567 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 24677 वोट मिले हैं और नोटा के खाते में 2231 वोट दर्ज हुए हैं. 

  • 17वें राउंड में कौन आगे?

12वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतीश पटेल ने निर्णायक बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 49791 वोट मिले हैं और वे 27516 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस के भीखाभाई रबारी (बी.ई. मैकेनिकल) को 22275 वोट मिले हैं. वहीं नोटा को अब तक 2006 वोट प्राप्त हुए हैं. 

  • 15वें राउंड में भी बीजेपी आगे 

मांजलपुर में 15वें राउंड के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी के प्रत्याशी 24199 वोटों से लीड कर रहे हैं और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी (बी.ई. मैकेनिकल) को 19232 और नोटा को 1751 वोट मिले हैं.

  • 12वें राउंड के रिजल्ट आए सामने 

19 में से 12वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतीश पटेल ने निर्णायक बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 34,345 वोट मिले हैं और वे 19,368 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस के भीखाभाई रबारी (बी.ई. मैकेनिकल) को 14,977 वोट मिले हैं. वहीं नोटा को अब तक 1,360 वोट प्राप्त हुए हैं. 12वें राउंड के बाद भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है और जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है.

  • 11 राउंड हुए पूरे 

बीजेपी के सतीश पटेल 17198 वोटों से आगे चल रहे है और उन्हें कुल 31283 मत मिला है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 14085 वोट मिले है. इसके अलावा नोटा के खाते में 1246 वोट गए है.

  • आठवें राउंड के नतीजे आए सामने 

बीजेपी के सतीश पटेल 13509 वोटों से लीड कर रहे हैं, वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 10123 वोट मिले हैं और नोटा को 914 वोट मिले हैं.

  • सांतवें राउंड के रिजल्ट आउट 

सांतवें राउंड के नतीजे आने के बाद बीजेपी के सतीश पटेल कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी से 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. 

  • छठें राउंड में भी बीजेपी आगे

छठें राउंड में भी बीजेपी के सतीश पटेल कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी से 11436 मतों से आगे निकल गए हैं. 

  • पांचवे राउंड के नतीजे आए सामने 

मांजलपुर में पांचवे राउंड के बाद भी बीजेपी के सतीश पटेल 9877 मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं,  कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को अब तक 6104 वोट मिले हैं. 583 वोट नोटा को मिल चुके हैं. 

  • मांजलपुर में चौथे राउंड की गिनती पूरी

मांजलपुर में चौथे राउंड की गिनती में बीजेपी के 8373 मतों से बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल  भीखाभाई पटेल से आगे चल रहे हैं. वहीं 464 वोट अब तक नोटा को मिल चुके हैं. 

  • तीसरे चरण की गिनती पूरी 

तीसरे चरण में बीजेपी के सतीश पटेल को 3058 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 667 वोट मिले हैं और नोटा को 107 वोट मिले हैं.

  • दूसरे चरण में भी सतीश पटेल आगे 

दूसरे चरण की गिनती में बीजेपी के सतीश पटेल को 3,109 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के खाते में 1,230 वोट आए हैं. 

  • मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है. बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को 3,178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1,578 वोट मिले हैं.

मांजलपुर में उपचुनाव क्यों हुआ?

मांजलपुर सीट पर उपचुनाव की जरूरत 2 जून 2026 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद पड़ी. 79 वर्षीय योगेश पटेल आठ बार विधायक रहे थे और 2012 से मांजलपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. 

लेकिन अब नामांकन वापसी के बाद मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच रह गया है. सतीश (सतीन्द्रभाई) पटेल (BJP) और भीखाभाई रबारी (कांग्रेस).

मांजलपुर उपचुनाव के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इस उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान डमी और निर्दलीय उम्मीदवारों के फॉर्म वापस होने या तकनीकी कारणों से रद्द होने के बाद मुकाबला पूरी तरह से सीधा भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच रह गया. 

उपचुनाव में 37.5% मतदान

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण रहा और पूरे दिन वोटर्स वोटिंग सेंटर पर पहुंचते रहे. हालांकि, इस उपचुनाव में 37.5% मतदान हुआ, जो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में हुए 60.15% मतदान से काफी कम है. अधिकारियों के अनुसार, कम मतदान की वजह उपचुनावों में मतदाताओं की कम रुचि और स्थानीय मौसमी परिस्थितियां हो सकती हैं.

मांजलपुर सीट पर कुल 2.19 लाख मतदाता थे, जिनमें 1,11,645 पुरुष, 1,07,847 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे.

"गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती आज यानी 3 अगस्त सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी. पूरे 20 राउंड के बाद चुनाव आयो…"