हर एक खिलाड़ी जिसे यह लगता है कि वह अपना बेस्ट नहीं दे पा रहा या वह अब अपने से यंग टैलेंट को मौका देना चाहता है तो वह रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर देता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया भी है. हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा पल जरूर आता है. पर अगर एक खिलाड़ी के रिटायरमेंट का फैसला अगर वह नहीं उसका बोर्ड और संघ करे तो यह सामान्य नहीं है. इस समय भारतीय हॉकी में कुछ ऐसा ही चल रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला. 

प्लेयर्स को भी नहीं पता वह ले रहे संन्यास
भारतीय हॉकी के 4 प्लेयर्स के रिटायरमेंट की चर्चा इस समय जोरों पर है. हालांकि रिटायरमेंट की चर्चा से ज्यादा चर्चा उसके तरीके की है. इसके अलावा यह जरुरी भी नहीं कि वह खिलाड़ी रिटायरमेंट ले ही लें. दरअसल भारतीय हॉकी के 4 खिलाड़ियों के बारे में एक खबर सामने आई है कि हॉकी संघ ने पीटीआई को यह बात साफ की है कि इस साल होने वाले एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी के बाद भारत के 4 खिलाड़ी रिटायर हो जाएंगे. हालांकि प्लेयर्स को भी इस बात की भनक मीडिया द्वारा ही लगी.

कौन हैं वह 4 खिलाड़ी?
जिन 4 खिलाड़ियों के रिटायरमेंट की बात हॉकी संघ कर रहा है वह सभी ओलंपिक, एशियन गेम्स और एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट के पदक विजेता हैं. इन 4 खिलाड़ियों में मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहितास और निशिकांता शर्मा हैं. यह सभी 4 खिलाड़ी हाल ही में जापान में खेले गए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने खुद से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई खिलाड़ियों ने यह माना है कि उन्हें भी अपने रिटायरमेंट के बारे में खबरों से ही पता चला है.

टीम पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
यह 4 खिलाड़ी उसी टीम का हिस्सा हैं जिसने इस साल एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. इस मेडल के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 के ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इस टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं और सभी ओलंपिक के लिए तैयारियों में जुट गए हैं. 

हालांकि अभी हुए इस मामले से खिलाड़ियों में एक तरह का डर हो सकता है कि वह टीम से कभी भी निकाले जा सकते हैं. ऐसी शंकाएं टीम के पर्फॉर्मेंस पर बड़ा असर डाल सकती हैं. यह सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं और टीम को इनसे उम्मीदें रहती हैं कि वह अच्छा करेंगे. पर अब अगर यह इस तरह से रिटायर होते हैं तो बाकी खिलाड़ियों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है जिसका असर टीम को भुगतना पड़ सकता है. 

करियर पर एक झलक
जिन 4 खिलाड़ियों के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें सामने आई हैं आइए एक नजर उनके करियर पर भी डाल लेते हैं. हॉकी इंडिया जिन 4 खिलाड़ियों को एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी के बाद रिटायर करना चाहता है उनके पास अच्छा खासा अनुभव है. आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर पर.

  • मनदीप सिंह: मनदीप सिंह ने भारत के लिए 300+ मैच खेले हैं. हॉकी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 2021 में भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था. वह भारत की 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2024 के पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा वह 2022, 2026 के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं. इन सब के अलावा भी उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैम्पियन ट्रॉफी जैसे कई टूर्नामेंट जीते हैं.
     
  • जरमनप्रीत सिंह: जरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए अबतक 171 मैच खेले हैं. वह 2024 पेरिस ओलंपिक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. उसमें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2024 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था. इसके अलावा वह 2022 और 2026 में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 3 बार एशियन चैम्पियन ट्रॉफी का गोल्ड भी जीता है.
     
  • अमित रोहितास: 2020 और 2024 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जिसने ब्रॉन्ज जीता था अमित उस टीम का हिस्सा रहे हैं. उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें हॉकी में साल 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. वह 2022 और 2026 के एशियन गेम्स में गोल्ड भी जीत चुके हैं. इसके अलावा वह एशियन चैम्पियन ट्रॉफी में दो बार गोल्ड और कॉमनवेल्थ मेडल भी जीत चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए अबतक 257 मैच खेला है.
     
  • नीलाकांता शर्मा: नीलाकांता शर्मा ने भारत के लिए अबतक 162 मैच खेला है. भारत सरकार ने हॉकी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था. उन्होंने 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से ब्रॉन्ज जीता था. वहीं उन्होंने भारत के लिए एशियन गेम्स 2022 और 2026 में गोल्ड मेडल जीता है. वह तीन बार एशियन चैम्पियन ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं.
     
"हर एक खिलाड़ी जिसे यह लगता है कि वह अपना बेस्ट नहीं दे पा रहा या वह अब अपने से यंग टैलेंट को मौका देना चाहता है तो वह रिटायरमेंट की अनाउंसमे…"