अभी कल ही यानी 12 जून को अहमदाबाद विमान हादसे को एक साल हुआ था कि एक और विमान दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया है. असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसके चलते एयरबेस पर तत्काल इमरजेंसी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी.

शुरुआती जांच में नहीं पता चला क्रैश का कारण
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान एयर फोर्स स्टेशन परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए, जबकि वायुसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

फिर से ताजा हो गए पुराने घाव
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब देश में विमान सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहले से ही चर्चा जारी है. पिछले साल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था और विमानन सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. अब जोरहाट में AN-32 दुर्घटना के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो सकती है कि पुराने विमानों के संचालन और उनकी तकनीकी निगरानी को लेकर क्या और सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट विमानों में से एक था AN-32
AN-32 भारतीय वायुसेना के सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट विमानों में से एक माना जाता है. इसका उपयोग सैनिकों, हथियारों और जरूरी सैन्य सामग्री को दुर्गम इलाकों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है. ऐसे में इस विमान से जुड़ी किसी भी दुर्घटना को सिर्फ एक सामान्य हादसे के रूप में नहीं देखा जा सकता.

रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी तस्वीर
हालांकि हादसे की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है. अब सभी की नजर जांच पर टिकी है कि आखिर इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी थी, मानवीय चूक या कोई अन्य कारण.

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में

"अभी कल ही यानी 12 जून को अहमदाबाद विमान हादसे को एक साल हुआ था कि एक और विमान दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया है. असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टे…"