इंग्लैंड और भारत के बीच पहला T-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. कल यानी 4 जुलाई को हुए मैच में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया. भारत को जीत के ट्रैक पर लाना नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. इस मैच में कई अनोखे और अनचाहे रिकॉर्ड बने.
पूरे मैच में आगे था भारत
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी भारत ने धमाकेदार शुरुआत की. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में नहीं रखने को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट की बहुत किरकिरी हो रही थी, उनका भी डेब्यू हो गया. अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए वैभव अपने पहले मैच में सिर्फ 14 रन ही बना पाए. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए. अभिषेक के आउट होने के बाद भारत का रन रेट धीमा होता चला गया. उनके बाद आए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 49 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रनों की अच्छी पारी खेली. आखिर में तिलक वर्मा ने 11 गेंद में 24 रन बनाए. और इस तरह भारत ने 20 ओवर में 190 रन बनाए.
191 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया. उसके बाद आए कप्तान हैरी ब्रुक और जेकब बेथल ने पारी को संभाला और स्कोर को 50 रन के पार ले गए. एक छोर पर टिके जेकब बेथल अपना काम कर रहे थे. उन्हें टॉम बैंटन का बखूबी साथ मिला. दोनों के बीच 67 की अहम साझेदारी हुई. हालांकि, इंग्लैंड का रन रेट भी कुछ खास नहीं था और उसे आखिरी 4 ओवर में लगभग 50 रन चाहिए थे. पर 17वां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने ओवर में 29 रन दे दिए और यहीं से मैच इंग्लैंड के पक्ष में हो गया. इंग्लैंड के लिए जेकब बेथल ने 76 रन बनाए. बेथल को मैन ऑफ द मैच मिला.
मैच में बने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स
भारत की पारी में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. बिना किसी अर्धशतक के भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा टोटल था. इससे पहले 2019 में बिना किसी अर्धशतक के भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए थे. वहीं, 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 191 रन. 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने इसी मैच जितने यानी 190 रन बनाए थे. रवि बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन, भारत के किसी भी बॉलर के लुटाए गए तीसरा सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने 32 रन और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 34 रन दिए थे. 2021 के बाद भारत पहली बार लगातार तीन T-20 मैच हारा है.
आखिरकार हो ही गया वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेके चल रही हर तरह की चर्चा कल समाप्त हो गई. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारत के खिलाड़ी बन गए हैं.
वहीं विश्व के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के हसन रजा हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. इस मैच में वैभव की उम्र में 15 साल 99 दिन थी.
"इंग्लैंड और भारत के बीच पहला T-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. कल यानी 4 जुलाई को हुए मैच में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया. भारत को जीत…"
