भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है. पहले दिन भारत ने 300 रन बनाए थे. दूसरे दिन बारिश के कारण खेल रुका भी था. दूसरे दिन पंत और जुरेल की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत ने एक अच्छा टोटल बनाया और पारी घोषित कर दिया. जुरेल ने बेहतरीन शतक जमाया.
भारत पड़ रहा श्रीलंका पर भारी
भारत ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारत का पहला विकेट 37 के स्कोर पर गिरा. केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए. पहला विकेट गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल भी ज्यादा देर तक पिच पर टिके नहीं रहे और वह 45 रन बनाकर असिथा फर्नान्डो की गेंद पर बोल्ड हो गए. उसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने गिल के बाद पारी को संभाला. दोनों के बीच 120 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए. देवदत्त एक तरफ टिके हुए थे. उसके बाद आए ऋषभ पंत रिटायर हर्ट हो गए. उनके बाद रविंद्र जडेजा ने देवदत्त के साथ मिल कर पारी को संभाला. दोनों के बीच 74 रन की साझेदारी हुई. टीम का स्कोर 300 के पास पहुंचाया.
जुरेल और पंत का धमाका
दूसरे दिन भारत ने जुरेल और पंत की बेहतरीन पारियों की बदौलत श्रीलंका के सामने एक बड़ा टोटल खड़ा किया. दोनों ने 8वें विकेट के लिए 112 रन जोड़े. पंत ने 89 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर पर टिके ध्रुव जुरेल अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे. उन्होंने मानव सुथर के साथ 39 और सिराज के साथ 31 रन की साझेदारी की. इसी बीच जुरेल ने अपना शतक भी पूरा कर लिया. भारत ने 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दिया. जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद लौटे.
श्रीलंका लड़खड़ायी
दूसरे दिन पारी घोषित करने के बाद भारत ने श्रीलंका के दो विकेट भी निकाल लिए. 503 रन के बड़े लक्ष्य को पाटने के लिए उतरी श्रीलंका को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु को यशस्वी के हाथों कैच कराया. भारत को दूसरा विकेट मानव सुथार ने दिलाया. मानव ने प्रभात को एलबीडब्ल्यू किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने श्रीलंका के 8 रन पर दो विकेट गिर चुके थे और भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी.
"भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है. पहले दिन भारत ने 300 रन बनाए थे. दूसरे दिन बारिश के कारण खेल रुका भी था. दूसरे दिन पंत और ज…"
