कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन आज यानी 25 अगस्त को खत्म हो गया. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने इस टेस्ट में भी अपनी पकड़ बना ली है. भारत ने देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल के शतक की बदौलत पहली पारी में 503 रन का बड़ा टोटल बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंका की बैटिंग कुछ खास नहीं कर सकी और फिलहाल मैच में काफी पिछड़ रही है. भारत की तरफ से अबतक मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट लिया है.
श्रीलंका की उम्मीद सोनल दिनुशा
दूसरे दिन तक श्रीलंका ने 8 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा को एक तो एक विकेट मानव सुथार को मिला था. श्रीलंका जब आज तीसरे दिन बैटिंग करने उतरी तो चौथे विकेट के लिए पसिंदु ने कमिंदु मेंडिस के साथ मिलकर 87 रन की अच्छी साझेदारी की. इस साझेदारी ने श्रीलंका की उम्मीदों को पंख लगाए कि शायद वह भारत के दिए लीड को पाट सके. लेकिन इस विकेट के गिरने के बाद श्रीलंका को हर एक रन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पसिंदु को रविन्द्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया. वह 80 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कमिंदु मेंडिस का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया. श्रीलंका के कप्तान धनन्जया डी सिल्वा कुछ खास नहीं कर सके और मानव सुथार की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. 8वें विकेट के लिए सोनल दिनुशा ने केशारा नुवान्था के साथ मिलकर थोड़ा जोर जरुर लगाया पर वह भी बहुत बड़ी साझेदारी नहीं कर सके. दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई. फिलहाल तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सोनल 85 रन पर बैटिंग कर रहे थे. वहीं लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना चुकी है और वह भारत से अभी भी 238 रन पीछे है.
मानव सुथार थमने का नाम नहीं ले रहे
भारत के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग से एक बड़ा टोटल खड़ा किया है. बड़े टोटल के दबाव का असर साफ तौर पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर देखने को मिल रहा है. इस दबाव का फायदा भारतीय गेंदबाजों को मिल रहा है. मानव सुथार जिन्होंने पहले मैच में 10 विकेट लिए थे, वह दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. श्रीलंका की पहली पारी में 8 विकेट गिर चुके हैं. जिसमें से सबसे ज्यादा विकेट मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया है. दोनों के नाम 3-3 विकेट हैं. वहीं सिराज और जड़ेजा को एक-एक विकेट मिला है. श्रीलंका के ऊपर अभी तो फॉलो ऑन बचाने का भी दबाव होगा.
"कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन आज यानी 25 अगस्त को खत्म हो गया. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने इस टेस्ट में भी अपनी …"
