IPL 2027 के लिए टीमें अभी से तैयारी में जुट गए हैं. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर सुगबुगाहट अब तेज हो गई है. पिछले कुछ समय से उनके खुद के प्रदर्शन और टीम के कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है. हार्दिक पांड्या से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत का ट्रेड किया था. आइए जानते हैं कौन ऐसी टीमें हैं जो हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी.
मुंबई से क्यों ट्रेड किए जा रहे हार्दिक?
हार्दिक पांड्या 2024 में गुजरात टाइटंस से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस आए. रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने के बाद हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया गया. हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. IPL 2026 के दौरान उनके कप्तानी पर काफी सवाल खड़े हुए थे. उनका खुद का प्रदर्शन भी टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा है. उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि हार्दिक मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं.
किस टीम में जा सकते हैं?
हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई फ्रेंचाईजी होड़ में लगी हुई हैं. आइए समझते हैं कि कौन सी टीम किन वजहों से हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती है.
चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक को टीम में शामिल करने की रेस में सबसे आगे चल रही है. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या के ट्रेड में मुंबई इंडियंस ने शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे की मांग की है. लेकिन सीएसके म्हात्रे के ट्रेड के लिए राजी नहीं है. इसके एवज में सीएसके दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेड कर सकती है. चेन्नई अगर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करती है तो संभावना है कि वह उन्हें कप्तानी भी सौंप सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स के बाद हार्दिक पांड्या के ट्रेड में अगर कोई टीम सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है तो वह है कोलकाता नाइट राईडर्स. अजिंक्य रहाणे के संन्यास से टीम में अब एक कप्तान की जरुरत है और हार्दिक पांड्या इस खाली जगह को भरने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हो सकते हैं. हार्दिक के ट्रेड में कोलकाता कैमरन ग्रीन को मुंबई को दे सकती है. लेकिन मुंबई की डिमांड वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय हो सकते हैं जिससे की वह अपना स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत कर सके जिसके लिए कोलकाता बिल्कुल तैयार नहीं होगी. चर्चा में रिंकु सिंह और हर्षित राणा का भी नाम आ रहा है. अब देखने वाली बात है कि इस ट्रेड में टीमें क्या तय करती हैं.
इन दोनों टीमों के अलावा तीसरी टीम जो हार्दिक पांड्या को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है वह है दिल्ली कैपिटल्स. दिल्ली कैपिटल्स अगर इस ट्रेड में शामिल होती है तो वह इस साल का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड करेगी. दिल्ली कैपिटल्स हार्दिक के बदले में अक्षर पटेल के साथ ट्रेड कर सकते हैं. इससे पहले दिल्ली ने लखनऊ के साथ ट्रेड किया था. उस ट्रेड में ऋषभ पंत दिल्ली में आए थे और लखनऊ ने कुलदीप को टीम में शामिल किया था.
"IPL 2027 के लिए टीमें अभी से तैयारी में जुट गए हैं. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर सुगबुगाहट अब तेज हो गई है. पिछले कुछ समय से उनके खुद के…"
