दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएंगे. दलीप ट्रॉफी के सभी मैच नॉकआउट मुकाबले होते हैं. पिछले साल फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को बाई मिली है और वह दोनों सीधा ही सेमीफाइनल खेलेंगी.
चार टीमों के स्क्वॉड हुए घोषित
दलीप ट्रॉफी के लिए 4 टीमों के स्क्वॉड की घोषणा हो गई है. जिम्बाब्वे दौरे से वापस आए तिलक वर्मा को साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है. वहीं रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कमान सौंपी गई है. ईशान किशन को ईस्ट जोन की जिम्मेदारी दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को ईशान का का डिप्टी बनाया गया है. इसके अलावा वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी गई है.
टूर्नामेंट का फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी के सभी मैच टेस्ट के फॉर्मेट में खेले जाते हैं. फाइनल मैच 5 दिनों का होता है उसके अलावा सभी मैच 4 दिनों के होते हैं. इस टूर्नामेंट में पूरे भारत को 6 भागों में बांट कर टीमें बनती हैं. हालांकि कभी-कभी सिर्फ 4 टीमें भी होती हैं. इस साल 6 टीमें हैं जो दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी. नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्टर्न जोन. नॉर्थ जोन और नॉर्थ इस्टर्न जोन के अलावा सभी टीमों के स्क्वॉड घोषित हो गए हैं.
ईस्ट जोन स्क्वॉड
ईस्ट जोन की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में सौंपी गई है. युवा सनसनी वैभव को उनका डिप्टी बनाया गया है. ईस्ट जोन टीम स्क्वॉड: ईशान किशन(कैप्टन), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यू ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सुभ्रांशू सेनापति, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, अभीजित के सरकार, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार देनिश दास.
वेस्ट जोन स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़(कैप्टन), सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, शम्स मुलानी, मुशीर खान, जयमीत पटेल, सिद्धार्थ देसाई, शिवालिक शर्मा, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियान, अतीत सेठ, हार्विक देशाई, उर्वील पटेल, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी.
सेंट्रल जोन स्क्वॉड
रजत पाटीदार(कैप्टन), अमन मोखड़े, रिंकू सिंह, यश राठौड़, कुणाल चंदेला, नचिकेत भुटे, सारांश जैन, अरशद खान, हर्ष दूबे, आर्यन जुयाल, कुणाल सिंह राठौड़, जिशान अंसारी, आर्यन पान्डेय, यश ठाकुर.
साउथ जोन स्क्वॉड
तिलक वर्मा(कैप्टन), रिकी भुई, शेक रशीद, कोडिमेला हिमतेजा, स्मारन रविचंद्रन, करुण नायर, अभिनव तेजराना, तनय त्यागराजन, त्रिपुराना विजय, अमन खान, नारायण जगदीशन, श्रेयस गोपाल, विध्वथ कावेरप्पा.
"दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएंगे. दलीप ट्रॉफी के सभी मैच नॉकआउट मुकाबले होते ह…"
