2027 में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रिका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना प्रस्तावित है. वर्ल्ड कप के सारे मैच कहां होंगे इसके वेन्यू ICC ने घोषित कर दिए हैं. हालांकि किस टीम का मैच कब और किस वेन्यू पर होगा इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

24 साल बाद वर्ल्ड कप होस्ट करेंगे यह देश 
क्रिकेट का वनडे वर्ल्ड कर 2027 में होना है. इस बार यह वर्ल्ड कप तीन देश मिलकर होस्ट कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं मेजबानी. पिछले बार यानी 2023 का वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंडिया को हराया था. साउथ अफ्रिका और जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2003 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. उस वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

मेजबानों देशों में सबसे ज्यादा ग्राउंड साउथ अफ्रीका में
वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे तीनों देशों में सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका देश में खेले जाएंगे. इसका सबसे बड़ा कारण है साउथ अफ्रीका में बाकी दोनों देशों के मुकाबले ज्यादा इंटरनेशनल ग्राउंड हैं. दक्षिण अफ्रीका के कुल 8 ग्राउंड पर वर्ल्ड कप के मैच होने हैं, वह ग्राउंड हैं वांडरर्स, सेंचुरियन, केपटाउन, डरबन, सेंट जॉर्ज पार्क, मैंगौंग ओवल, बोलैंड पार्क बफेलो पार्क. इसके अलावा जिम्बाब्वे के तीन ग्राउंड हरारे, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और विक्टोरिया फॉल्स पर वर्ल्ड कप के मैच होंगे. वहीं नामीबिया के एक ग्राउंड जिसपर मैच होना है वह है विंडहोक.

कब शुरु होगा वर्ल्ड कप
2027 का क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होना प्रस्तावित है. ICC ने वेन्यू तो निर्धारित कर दिया है पर अभी भी किस वेन्यू पर कितने और कौन से मैच होंगे इसको लेके को घोषणा नहीं हुई है.
 

"2027 में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रिका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना प्रस्तावित है. वर्ल्ड कप क…"