कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सितारे अपनी चमक बिखेर रहे हैं. शर्मिला धनकर ने भारत को इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड दिलाया. इनके अलावा सर्वेश कुशारे और अजय बाबू वल्लुरी ने सिल्वर जीता. वहीं बिंदियारानी, शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया. आइए जानते हैं भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने पदक जीते हैं.
शर्मिला धनखड़ और शिल्पा ने अपने इवेंट के दो मेडल जीते
भारत की दो खिलाड़ियों ने एक इवेंट के तीन में से दो मेडल अपने नाम किए. पैरा शॉटपुट के F57 कैटेगरी में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड और शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया. F57 कैटेगरी में वह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के निचले हिस्से के अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मसल्स की ताकत कम होती है.
इस इवेंट में शर्मिला धनखड़ ने 9.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा इसी इवेंट में भारत की दूसरी खिलाड़ी शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. उन्होंने 7.26 मीटर का थ्रो कर के यह कारनामा किया.
सर्वेश की हाई जंप, भारत के हौसले आसमान पर
महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया है. सर्वेश कुशारे ने 2.25 की जंप के साथ इस मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने 2.28 मीटर की छलांग लगाने की भी कोशिश की पर उसमें सफल नहीं हो पाए. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में भारत का यह पहला मेडल है. ऐसा करने वाले सर्वेश भारत के पहले एथलीट बन गए हैं.
ज्ञानेश्वरी और बिंदियारानी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया मेडल
CWG 2026 में भारत के 10 में से 6 मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं. वेटलिफ्टिंग के 58 kg वेट कैटेगरी और 53 kg वेट कैटेगरी में कल भारत ने क्रमशः ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. बिंदियारानी ने स्नैच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 112 kg भार उठाकर कुल 199 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया. वहीं ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच में 88 kg और क्लीन एंड जर्क में 111 kg के साथ कुल 199 किलोग्राम के साथ दूसरे नम्बर पर रहीं और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.
"कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सितारे अपनी चमक बिखेर रहे हैं. शर्मिला धनकर ने भारत को इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड दिलाया. इनके अलावा सर्वेश क…"
