CWG 2026 अब अपने आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका है. कुल पदकों की लिस्ट में भारत 17 मेडल के साथ 10वें नम्बर पर है. भारत आज यानी 31 जुलाई को कम से कम 10 मेडल जीत सकता है. आज सबकी निगाहें जेवलिन में नीरज चोपड़ा पर होंगी. वहीं सबसे ज्यादा मेडल आज बॉक्सिंग से आएंगे.

लवप्रीत सिंह सिर्फ एक किलोग्राम से गोल्ड मेडल चुके
वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल मिल गया है. पंजाब के लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 केजी वेट कैटेगरी में 388 किलोग्राम उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने स्नैच में 176 और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. वह न्यूजीलैंड के लिटी से सिर्फ 1 किलोग्राम के भार से पीछे रह गए. लिटी ने स्नैच में 166 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलोग्राम के साथ कुल 389 केजी का भार उठाया और गोल्ड पर कब्जा किया. इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ ने 356 किलोग्राम के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

सीमा कालीरामना ने मां बनने के बाद की वापसी, जीता ब्रॉन्ज
महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में हरियाणा की सीमा कालीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने इस इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया. इस इवेंट में सीमा ने मां बनने के बाद तीन साल के अंतराल पर वापसी की थी. उन्होंने 58.65 मीटर का थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता. इस इवेंट में जमैका के सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता. वहीं कनाडा के जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

भारत की झोली में आज आ सकते हैं 10 मेडल
CWG के 9वें दिन यानी आज भारत के खाते में लगभग 10 मेडल आ सकते हैं. आज के दिन सबकी निगाहें नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. जेवलीन के इवेंट में नीरज के अलावा रोहित यादव और यशवीर भी दिखेंगे. वहीं बॉक्सिंग में आज भारत के मेडल बाउट के कई मैच हैं. आज के दिन में सबसे ज्यादा मेडल बॉक्सिंग से ही आने की उम्मीद है.  वहीं जू़ड़ो और एथलेटिक्स के भी कई मुकाबले हैं.

 

"CWG 2026 अब अपने आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका है. कुल पदकों की लिस्ट में भारत 17 मेडल के साथ 10वें नम्बर पर है. भारत आज यानी 31 जुलाई को कम स…"