लेटेस्ट अपडेट: 

दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मामूली बढ़त बना ली है और वह कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से 139 वोटों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की मतगणना तक आशुतोष तिवारी को 12,515 वोट, घनश्याम सिंह को 12,376 वोट, जबकि आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 4,873 वोट मिले हैं. शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि दतिया की लड़ाई बेहद करीबी होती जा रही है.

भाजपा के लिए नाक का सवाल बन चुकी बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं. भाजपा ने इस प्रतिष्ठित सीट से नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ते हुए सीधे मुकाबले में हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया है. यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके इस्तीफे से सीट खाली होने के कारण कराया गया है.

करीब 3.79 लाख मतदाताओं वाली इस शहरी सीट पर पिछले तीन दशक से भाजपा का दबदबा रहा है. पहले नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और बाद में स्वयं नितिन नवीन लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं. ऐसे में भाजपा के लिए यह सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि अपने सबसे मजबूत गढ़ को बचाने की चुनौती है. दूसरी ओर, प्रशांत किशोर की यह पहली चुनावी परीक्षा होने के कारण पूरे देश की नजरें भी इस सीट पर टिकी हुई हैं.

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चार राउंड पूरे होने के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 14,375 वोट हासिल कर 75 वोटों की मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 14,300 वोट मिले हैं. आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार दामोदर यादव 5,856 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. अभी 15 में से 11 राउंड की मतगणना बाकी है, ऐसे में मुकाबले में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

सातवें राउंड की मतगणना के बाद मुकाबले में जन सुराज पार्टी ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. जन सुराज के उम्मीदवार को अब तक 13,500 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के खाते में 9,493 वोट*आए हैं. इसके साथ ही जन सुराज ने 4,007 वोटों की बढ़त बना ली है. सातवें राउंड के बाद भाजपा पर दबाव बढ़ गया है और आगे के राउंड इस मुकाबले की दिशा तय करेंगे.

31 में से 15वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. उन्हें अब तक 29,752 वोट मिले हैं और वे 8,202 वोटों से आगे चल रहे हैं. भाजपा के नीरज कुमार को 21,550 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा कुमारी 6,755 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. आधी मतगणना पूरी होने के बाद बांकीपुर में प्रशांत किशोर की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, हालांकि अभी 31 में से 16 राउंड की गिनती बाकी है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं. प्रशांत किशोर का समर्थन कर रहे  तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि बांकीपुर से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी अपनी परंपरागत विधानसभा सीट नहीं बचा सके. तेज प्रताप ने कहा कि यह परिणाम बताता है कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है. उन्होंने यह भी कहा कि बांकीपुर से निकला यह संदेश आने वाले समय में पूरे बिहार की राजनीति को प्रभावित कर सकता है. अपनी पोस्ट के साथ तेज प्रताप यादव ने एक तस्वीर भी साझा की है.

 

 

"लेटेस्ट अपडेट: दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मामूली बढ़त बन…"