शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म ‘Cocktail 2’ 19 जून  को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके ठीक एक हफ्ते बाद, यानी की 26 जून  को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘Welcome To The Jungle’ बड़े पर्दे पर आई. बड़े कलाकारों की मौजूदगी की वजह से दोनों फिल्मों के बीच काफ़ी टक्कर बनी हुई है और 26 जून के अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म रिलीज़ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. जहां ‘Welcome To The Jungle’ ने पहले वीकेंड में दमदार शुरुआत की है, वहीं ‘Cocktail 2’ दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

‘Welcome To The Jungle’ की शानदार शुरुआत

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘Welcome To The Jungle’ ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद फ़िल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

11 साल बाद आया तीसरा सीजन 

यह फ़िल्म 2007 में आयी मशहूर कॉमेडी फ़िल्म “वेलकम” का तीसरा भाग है. वहीं, 2015 में इसका दूसरा भाग वेलकम बैक आया था. हालांकि, मजनू भाई का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर और नाना पाटेकर यानी उदय शेट्टी इस पार्ट में नज़र नहीं आएँगे.

इस फिल्म के नए चेहरों में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन और जैकलिन फ़र्नांडीस हैं. इस पार्ट की दिलचस्प बात ये है कि पहले दोनों पार्ट्स अनीस बाज़्मी ने डायरेक्ट किए थे लेकिन, इस पार्ट के निर्देशक अहमद ख़ान हैं. 

‘Cocktail 2’ की मजबूत पकड़ 

वहीं होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘Cocktail 2’ ने भी बड़े पर्दे पर काफ़ी बेहतरीन प्रदर्शन किया. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और रविवार तक 83.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. आपको बता दें, फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

आइए जानते हैं फ़िल्म के बारे में 

कॉकटेल 2 एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है, जो कि सैफ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण की 2012 की सुपरहिट रही फ़िल्म कॉकटेल की स्पिरिचुअल सीक्वल है. इस फ़िल्म के निर्देशक होमी अदजानिया है, और इसके प्रोडूसर दिनेश विजन और लव रंजन हैं. 

इस फ़िल्म में लीड रोल के तौर पर शाहिद कपूर कुणाल के किरदार में, रश्मिका मंडाना दिया के रोल में और कृति सेनन अलीशा के किरदार में नज़र आएगी.

कॉकटेल 2 एक अर्बन लव ट्रायंगल कहानी है. इस कहानी का इंटरवल से पहले थोड़ा मज़ाक़ियाँ अंदाज़ है तो वहीं दूसरा हाफ काफ़ी इमोशनल और सीरियस रिश्तों पर बात करता है.

फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले ही इसके गाने सुपरहिट हो गए थे, जिसने फ़िल्म के प्रति लोगों की जागरूकता को और बढ़ाया. अब अगर बात करें फ़िल्म की एडवांस बुकिंग की तो आपकी बता दे, कॉकटेल २ की पहले दिन में अच्छी ख़ासी एडवांस बुकिंग हुई थी. 

कौन किस पर भारी?

ओपनिंग वीकेंड के लिहाज से ‘Welcome To The Jungle’ ने शानदार शुरुआत की है और पहले तीन दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. हालांकि कुल कमाई के मामले में ‘Cocktail 2’ अभी भी आगे है. 10 दिनों में फिल्म ने 83.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ‘Welcome To The Jungle’ का कुल कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये है. ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की टक्कर और दिलचस्प होने वाली है.

"शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म ‘Cocktail 2’ 19 जून  को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके ठीक एक हफ्ते बाद, यानी की 26 जून…"