कल यानी 3 सितम्बर को BCCI ने मुम्बई स्थित अपने हेडक्वार्टर पर एक रिव्यू मीटिंग रखी थी. इस मीटिंग में पिछली सीरीज हारों की समीक्षा हुई. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद को लेकर चल रही बातों पर भी विराम लग गया है. वहीं रोहित शर्मा के बारे में तरह-तरह अफवाहों का भी जवाब दे दिया गया है. इस रिव्यू मीटिंग में कोच गौतम गंभीर, वनडे और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, देवजीत सैकिया, मिथुन मन्हास और BCCI के कुछ और पदाधिकारी भी शामिल रहे.

रोहित को लेके तस्वीर हुई साफ
पिछले कुछ महीनों से रोहित शर्मा के टीम से बाहर किए जाने की खबरें चल रही थीं. यह मामला तब ज्यादा चर्चा में था जब जुलाई में चल रहे इंग्लैंड दौरे पर ऐसी खबरें आई थीं कि रोहित शर्मा को सेलेक्शन कमिटी ने यह साफ कर दिया है कि वह 2027 के वर्ल्ड कप टीम की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि उसी समय देवजीत सैकिया ने यह साफ कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है और रोहित के बारे में किसी ने भी उनके टीम से बाहर करने की खबर नहीं दी है. 

उसके बाद रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाकर इन सभी अटकलों पर थोडे़ समय के लिए विराम लगा दिया था. लेकिन हाल ही में फिर से उनके वर्ल्ड कप सेलेक्शन को लेके चर्चा तेज हो गई थी. इस बात पर सैकिया ने कहा कि ‘ रोहित अच्छी फॉर्म में हैं, और क्या चाहते हैं आप?’. रोहित फैन्स और भारतीय क्रिकेट के लिए यह अच्छी खबर है. उनका अनुभव 2027 वर्ल्ड कप में टीम को मजबूती देगा.

एशियन गेम्स में लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच
इस मीटिंग के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का हेड नहीं बनाया गया है. अगर वह हेड बन जाते तो अगरकर और गंभीर उनके अंडर डिसीजन लेते पर फिलहाल के लिए ऐसा नहीं हुआ है. हालांकि यह बात सामने आई है कि एशियन गेम्स के लिए जाने वाली भारतीय पुरुषों की टीम के साथ गंभीर की जगह लक्ष्मण जाएंगे.

अगरकर क्यों नहीं रहे मीटिंग का हिस्सा
भारत के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए थे. मीटिंग के बाद देवजीत सैकिया ने बताया कि अगरकर मुम्बई से बाहर थे और वह किसी ऐसी जगह थे जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी भी ठीक नहीं थी. यही वजह है कि वह इस मीटिंग में नहीं जुड़ पाए. हालांकि इस समय के माहौल को देखा जाए तो ऐसा लग रहा है कि अगरकर का कार्यकाल अब एक्सटेंड नहीं किया जाएगा. अगरकर का कार्यकाल इस सितंबर के आखिरी में खत्म हो जाएगा. पहले ऐसी बातें चल रही थी कि शायद अगरकर का कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप बढ़ा दिया जाए. पर पिछले कुछ समय से उनके टीम सेलेक्शन पर काफी सवाल उठे हैं. यही कारण है कि अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह सितंबर अगरकर का भारतीय टीम के साथ आखिरी महीना होगा.

 

"कल यानी 3 सितम्बर को BCCI ने मुम्बई स्थित अपने हेडक्वार्टर पर एक रिव्यू मीटिंग रखी थी. इस मीटिंग में पिछली सीरीज हारों की समीक्षा हुई. डायरे…"