साल 2001 में बनी फिल्म “लगान” को लोगों का प्यार मिलते हुए अब पूरे 25 साल हो गए हैं. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और अभिनेता आमिर खान द्वारा बनाई गई यह फिल्म 15 जून को रिलीज़ हुई थी और यह उस समय की एक ऐतिहासिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बन गई.

अपनी 25वीं वर्षगांठ पर लगान अपने फैंस के साथ जश्न मना रही है. क्योंकि आज के दिन को यादगार बनाने के लिए अभिनेता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आइकॉनिक जोड़ी ने अपनी अगली बड़ी फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है. यह फिल्म 1952 में हुई पहली भारत बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित एक भव्य स्पोर्ट्स ड्रामा होगी.

ऑस्कर नामांकन और राष्ट्रीय पुरस्कार  

लगान सिर्फ एक फिल्म की तरह नहीं बल्कि एक भावना का जादू बनकर आई थी, जो सभी दर्शकों के दिलों में बस गई. लगान भारत की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जो ऑस्कर (अकादमी पुरस्कार) की बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के टॉप 5 में पहुंची थी.

इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ कई अलग-अलग कलाकारों ने भी भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में काम करने के लिए ब्रिटेन से दर्जनों कलाकारों को भारत बुलाया गया था और इस फिल्म के सभी गाने जैसे “मितवा” और “राधा कैसे ना जले” सुपरहिट रहे, जिन्हें ए आर रहमान द्वारा संगीतबद्ध किया गया था.

लगान फिल्म ने कुल 8 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और यही नहीं यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है, जिसका रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट है.

फिल्म की मुख्य कहानी

लगान की कहानी 1893 के ब्रिटिश भारत पर आधारित है. फिल्म में ब्रिटिश अधिकारी सूखे के बावजूद भी गाँव वालों से तीन गुना लगान मांगते थे. जिसके चलते भुवन यानी आमिर खान एक क्रिकेट मैच खेलते हैं. इसमें शर्त तय होती है कि जीतने पर तीन साल का लगान माफ और हारने पर तीन गुना टैक्स देना पड़ेगा.

यह पूरी फिल्म दिलचस्प इसलिए भी बन जाती है क्योंकि इसकी शूटिंग गुजरात के भुज में एक ही लगातार शेड्यूल में की गई थी. शूटिंग के लिए भुज के पास एक प्राचीन दिखने वाला पूरा गाँव असली मिट्टी और पत्थरों से तैयार किया गया था.

सोशल मीडिया पर फैन्स का प्यार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए 12, 13 और 14 जून को सीमित समय के लिए पूरे भारत में दोबारा रिलीज किया गया था. इसके लिए एक नया स्पेशल ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया था.

आज सुबह से ही एक्स और इंस्टाग्राम पर ‘#लगान के 25 साल’ नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है.

लगान फिल्म के मुख्य कलाकार जैसे आमिर खान, ग्रेसी सिंह, राहुल बोस, पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहासिनी मुले आदि और फैंस आज के दिन फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से, पुरानी तस्वीरें और आइकॉनिक डायलॉग्स साझा कर रहे हैं.

"साल 2001 में बनी फिल्म “लगान” को लोगों का प्यार मिलते हुए अब पूरे 25 साल हो गए हैं. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और अभिनेता आमिर खान द्वारा बनाई…"