भारतीय टीम इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रही है. 22 अक्टूबर को पहले T20I के साथ ही इस दौरे की शुरुआत हो जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कल यानी 6 अक्टूबर को हुआ. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के जाने के बाद यह पहला टीम सेलेक्शन था. अभी नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम सेलेक्शन का भार प्रझान ओझा पर था. 

अगरकर की जगह कौन?
काफी समय से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के टीम सेलेक्शन को लेकर विवाद होता रहा है. अभी सितंबर में उनका कार्यकाल खत्म हुआ है. उनके गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन हुआ है. अभी नए चीफ सेलेक्टर के नाम पर मुहर नहीं लगी. फिलहाल उनकी जगह इंटरिम सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा हैं. प्रज्ञान ओझा के साथ सेलेक्शन पैनल में पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह के अलावा दो और मेंबर हैं. 

क्यों नहीं बढ़ा अगरकर का कार्यकाल?
काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अगरकर अगर चीफ सेलेक्टर ना होते तो कुछ पुराने खिलाड़ी जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी टीम में वापसी हो सकती है. हुआ भी कुछ ऐसा है. अगरकर का कार्यकाल खत्म क्या हुआ कि टीम के सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर की टीम में वापसी हो गई. दरअसल अगरकर की टीम सेलेक्शन में एक पैटर्न देखा गया था कि वह कभी-कभी फॉर्म से ज्यादा नए टैलेंट पर भरोसा दिखाते थे. पर उसमें एक समस्या यह थी कि वह उन नए खिलाड़ियों को कुछ मैचों के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ड्रॉप कर देते थे.

उनकी इस तरह की सेलेक्शन ने भारतीय टीम के परफॉर्मेंस पर काफी बार बुरा असर भी डाला. पिछले कुछ समय में उनके सेलेक्शन पर इसीलिए सवाल भी उठ रहे थे. यही कारण था कि उनके कार्यकाल को बढ़ाया नहीं गया. टीम में इतने फेरबदल और कुछ खराब पारियों के बाद टीम से बाहर कर देना खिलाड़ियों में इनसिक्योरिटी पैदा कर रहा था. जिसका बुरा असर टीम पर भी पड़ रहा था. वहीं सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी उनके संबंध कार्यकाल के अंत में कुछ ठीक नहीं रहे थे. अब जब वह चीफ सेलेक्टर नहीं हैं तो भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि कुछ पुराने खिलाड़ी जो अच्छी फॉर्म में हैं उनकी वापसी हो सकती है.

अगरकर ‘आउट’ भुवनेश्वर ‘इन’
अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटते ही पहली ही टीम सेलेक्शन में सीनियर खिलाड़ी की टीम में 4 साल बाद वापसी हुई है. पहले ही ऐसी बातें चल रही थी कि अगर अजीत अपने पद से हटेंगे तो पिछले दो सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हो सकती है. हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही है. प्रज्ञान ओझा की अगुआई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों के लिए टीम का सेलेक्शन हुआ जिसमें भुवनेश्वर की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है. भुवी इस साल IPL के 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए थे. वह पर्पल कैप विजेता कगिसो रबाड़ा से सिर्फ एक विकेट पीछे थे. हालांकि रन खर्चने के मामले भुवी उनसे काफी कंजूस थे. 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का टी-20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

 

 

"भारतीय टीम इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रही है. 22 अक्टूबर को पहले T20I के साथ ही इस दौरे की शुरुआत हो ज…"