दलीप ट्रॉफी का फाइनल कल यानी 6 सितंबर से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी ऑल आउट हो गई. पहली पारी में ईस्ट जोन ने 700 से ज्यादा रन बनाया है. ईस्ट जोन की तरफ से ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. साउथ जोन की तरफ से खेल रहे मोहम्मद सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला.

ईशान किशन की मैराथन पारी 
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत बेहतरीन रही. ईस्ट जोन की तरफ से ओपनिंग करने आए अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 88 गेंदों में 100 रन की साझेदारी हुई. उसके बाद ईस्ट जोन ने बहुत ही कम अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए. उसके बाद आए ईशान किशन ने शिखर मोहन के साथ मिलकर 94 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 241 रन तक पहुंचाया. 

शिखर मोहन के आउट होने के बाद आए कुमार कुशाग्र ने ईशान किशन के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया. वह 101 रन बनाकर आउट हुए. 250 रन बनाकर ईशान किशन भी थकान की वजह से रिटायर हर्ट हो गए थे. हालांकि वह दोबारा बैटिंग करने आए.

ईस्ट जोन का बड़ा टोटल 
ईशान किशन जब दोबारा बैटिंग करने आए तो वह टीम के स्कोर में सिर्फ 20 रन जोड़ पाए. वह 270 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन, शिखर मोहन ने 85 रन बनाए और अभिमन्यू ने 72 रन की शानदार पारी खेली. टीम का टोटल स्कोर 708 रन पर जाकर रुका. 

"दलीप ट्रॉफी का फाइनल कल यानी 6 सितंबर से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी ऑल आउट हो …"