BCCI की रिव्यू मीटिंग में आज यानी 3 सितम्बर को कई एहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. रिव्यू मीटिंग की बात सामने आते ही रोहित शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. चर्चा है उनके वर्ल्ड कप 2027 में खेले जाने के संशय को लेकर. वहीं अगरकर के भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है. संभावना है कि हमें आज नए चीफ सेलेक्टर का नाम भी पता चल जाए. आइए जानते हैं इस रिव्यू मीटिंग में क्या होने की संभावनाए हैं?
मुख्य मुद्दे
यह रिव्यू मीटिंग भारत के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा के लिए रखा गया है. हालांकि इस मीटिंग में कई और मुद्दों को लेकर भी चर्चा हो सकती है. पिछले कुछ समय से भारतीय चीफ सेलेक्टर और गंभीर के टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठते रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए उनके सेलेक्शन को लेकर अगरकर उन्हें वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं मानते हैं. यह बात कई बार सुर्खियों में भी रही है. आज के मीटिंग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्षमण को नई जिम्मेदारी देने पर भी बात हो सकती है.
अगरकर का पत्ता साफ
रिव्यू मीटिंग में आज अगरकर के कार्यकाल को खत्म करने की खबर आ जाए तो यह कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं होगी. पिछले कुछ समय से उनके टीम सेलेक्शन को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं. जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि सेलेक्शन कमिटी ने रोहित को यह साफ कर दिया है कि वह 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं है. यह ध्यान देने वाली बात है कि सेलेक्शन कमिटी और बीसीसीआई के मत इससे अलग हैं. इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगरकर और बीसीसीआई के बीच कम्युनिकेशन गैप है. इसके बाद ऐसा हुआ भी, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से यह कहा कि रोहित के बारे में कही गई बात सही नहीं है और रोहित के साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला है.
क्या वीवीएस लक्ष्मण होंगे नए चीफ सेलेक्टर?
अगरकर का कार्यकाल इस सितम्बर में खत्म होने को है. हालिया विवादों से पहले ऐसे आसार जताए जा रहे थे कि शायद अगरकर का कार्यकाल बढ़ाकर 2027 वर्ल्ड कप तक कर दिया जाएगा. पर अब ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. आज की मीटिंग में यह भी तय हो सकता है कि अगरकर शायद इस पद से हटा दिए जाएं. अगर ऐसा हुआ तो वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर मुहर लग सकती है. लक्ष्मण फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं और गंभीर के गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कोच का पदभार भी संभाल लेते हैं, तो अगरकर की जगह अगर कोई ले सकता है तो इस रेस में सबसे आगे लक्ष्मण ही हैं. अब यह जल्दी ही तय हो जाएगा कि भारतीय क्रिकेट में क्या बदलाव होने वाला है.
"BCCI की रिव्यू मीटिंग में आज यानी 3 सितम्बर को कई एहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. रिव्यू मीटिंग की बात सामने आते ही रोहित शर्मा एक बार फिर …"
