नोवाक जोकोविच ने इतिहास रचते हुए विम्बलडन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. नोवाक जोकोविच और फेलिक्स ऑगर एलियासिम के बीच हुआ मुकाबला विम्बलडन इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला मुकाबला था. पांच सेट तक चले मुकाबले में नोवाक ने मारी बाजी. 

उम्र को महज एक नंबर साबित कर रहे नोवाक
नोवाक जोकोविच 39 साल के हो गए हैं, पर अपनी उम्र को कभी भी खेल पर हावी नहीं होने दिया. इस उम्र में भी वह युवाओं के लिए बड़ी चुनौती हैं. क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर एलियासिम को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. यह मुकाबला 5 घंटे और 15 मिनट तक चला. जो विम्बलडन इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला मैच था. शुरुआत में जोकोविच के लिए मैच काफी मुश्किल रहा. पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में जोकोविच ने 7-6, 3-6, 6-3, 6-7, 7-6 से इस मुकाबले को अपने नाम किया. पहले सेट में काफ में चोट लगने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार खेल दिखाते हुए मैच को अपने नाम किया.

सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर वन से होगी भिडंत
सेमीफाइनल की जंग भी जोकोविच के लिए आसान नहीं होगी. सेमीफाइनल में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिन्नर से होगा. यानिक सिन्नर फिलहाल वर्ल्ड के नंबर वन खिलाड़ी हैं. सिन्नर ने अपने पिछले मैच में जान-लेनार्ड को हराया है. लेनार्ड के साथ हुआ मुकाबला तीन सेटों तक चला जिसमें सिन्नर ने 7-5, 7-6, 6-3 से जीत हासिल की. जोकोविच और सिन्नर के बीच अब तक कुल 11 मैच हुए हैं. जिसमें सिन्नर ने 6 बार जोकोविच को हराया है वहीं 5 बार उन्हें हार झेलनी पड़ी है. पिछले साल के विम्बलडन में हुए सेमीफाइनल में यही दोनों खिलाड़ी आमने-सामने थे. उस मैच में जोकोविच को हार का सामना करना पडा था. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार की भिड़ंत में कौन बाजी मारता है?

"नोवाक जोकोविच ने इतिहास रचते हुए विम्बलडन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. नोवाक जोकोविच और फेलिक्स ऑगर एलियासिम के बीच हुआ मुकाबला विम्…"