भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा मिल गया है. महज़ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की और सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. इस मैच में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. मैच से पहले टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी.
अभिषेक शर्मा के साथ की पारी की शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ भारत की पारी का आगाज़ किया. 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव अब भारत के पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड
इस उपलब्धि के साथ वैभव ने महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि वैभव ने महज़ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर नया इतिहास रच दिया.
डेब्यू मैच में बनाए 14 रन
हालांकि, अपने डेब्यू मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 14 रन बनाए, उनको कप्तान जोस बटलर ने विल जैक्स की गेंद पर स्टंप किया. भले ही उनकी पारी छोटी रही हो, लेकिन सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया.
"भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा मिल गया है. महज़ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिय…"
