महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है. 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का दर्द छलका है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिन लोगों को मेरे नाम और जनता के विश्वास ने जिताया, वो आज दूसरी तरफ चले गए हैं. हालांकि उनके जाने के बाद भी वे (उद्धव ठाकरे) शिवसेना के साथ खड़े हैं.'

किस बात पर ठाकरे ने जताया अफसोस?

ठाकरे ने कहा,'जो आज दूसरी पार्टी में हैं. वही, आज बातें कर रहे हैं. जाने वाले सांसद मेरे साथ रहने पर ही चुनाव जीते थे. ऐसे लोगों पर भरोसा करने पर अफसोस है. हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता आज भी मजबूती से खड़े हैं.'

फडणवीस के साथ फ्लाइट में दिखे उद्धव

वहीं, शुक्रवार को मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आए.  दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ देर बातचीत भी की.  इस दौरान आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अनिल देसाई और विनायक राउत भी उसी विमान में मौजूद थे. दोनों नेताओं की यह संक्षिप्त मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है.


 

"महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है. 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का दर्द छलका है. मीडिया से बात करते हुए उन्…"