वागले की दुनिया के बाद कुमकुम भाग्य में काम करके फैन्स की चहिती बनी संचिता उगले ने पालघर में कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौक़े पर पहुचीं और उन्होंने बताया की घर से उन्हें कोई भी सुसाइड नोट या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. हालांकि जाँच अभी भी जारी है.

केवल 11 साल की उम्र में संचिता ने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था, और वो सपना पूरा भी हुआ जहाँ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और छोटे मोटे सपोर्टिंग रोल्स से की थी. फिर आमेजन प्राइम वीडियो की एक क्राइम सीरीज में उन्होंने सुप्रिया का किरदार निभाया था. उन्होंने क्राइम पेट्रोल 48 आवर्स में कुछ एपिसोड में काम किया और यहाँ से सीधे उनकी एनट्री हुई एक टेलीविज़न शो सजन घर में, जहाँ उन्होंने एक सहायक भूमिका निभायी थी.

टीवी की दुनिया में मिली पहचान

उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना मशहूर सीरियल वागले  की दुनिया, जिसमें उन्होंने ‘रुचिता जेटली’ का रोल निभाया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच में पहचान मिलना शुरू हुआ. फिर ज़ी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में उन्होंने दिया टंडन का किरदार निभाया जिसने उन्हें घर घर में सबका लोकप्रिय बना दिया.

यही नहीं, संचिता ने बड़े पर्दे पर भी अपनी स्किल्स को बखूबी दिखाया और साइलेंस २ और छावा जैसी बड़ी फ़िल्मों में काम कर अपना करियर एक उचे मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया.

करियर का दुखद अंत

लेकिन इतना लंबा करियर का सफ़र केवल कुछ घंटों में ही ख़त्म हो गया, 14 जून को शाम 7 से 7:30 के बीच संचिता का शव उनके बेडरूम में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला. कमरा अंदर से बंद था. 

सुसाइड से कुछ समय पहले संचिता ने अपने इंस्टाग्राम से एक गाने पर लिप्सिंग करते हुए रील भी साझा की थी, जिसमे वह सामान्य नज़र आ रही थी और इसके तुरंत बाद उनकी मौत की खबर वाक़ई फैन्स और सभी के लिए चोका देने वाली थी. फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जाँच में जुटी है.


 

"वागले की दुनिया के बाद कुमकुम भाग्य में काम करके फैन्स की चहिती बनी संचिता उगले ने पालघर में कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली. घटना क…"