भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम अलग-अलग प्रयोग कर रही जिससे वह 2027 के लिए एक मजबूत स्क्वाड का चयन कर सके. इसी प्रयोग में टीम की सेलेक्शन कमेटी नए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहती है. इसी सिलसिले में कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी कि रोहित शर्मा से बात कर उन्हें बता दिया गया है कि वह वर्ल्ड कप 2027 की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या रोहित लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे?

रोहित शर्मा नहीं होंगे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में…
इंडियन एक्सप्रेस के देवेंद्र पांडे ने कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि टीम मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि वह 2027 के वर्ल्ड कप के प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि लॉर्ड्स का मैच रोहित का आखिरी मैच हो सकता है. हालांकि इसपर रोहित की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. 

BCCI ने रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान
कुछ मैचों से रोहित का बल्ला नहीं चल रहा था. उनके अप्रोच पर भी सवाल उठ रहे थे कि वह काफी डिफेंसिव तरीके से खेल रहे हैं. वहीं उम्र का दबाव तो उनपर है ही. इन सब के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बयान दिया की रोहित से ऐसी कोई बात नहीं हुई है, ना ही ऐसा है कि वो लॉर्ड्स मैच के बाद वह रिटायर होने वाले हैं.

लॉर्ड्स में शतक के बाद अब आगे क्या?
इंडिया और इंग्लैंड के बीच हुए आखिरी वनडे में मेजबानों ने भारत को 27 रनों से हरा दिया. हालांकि भारत के सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. विराट ने 60 गेंदों में 74 रन की पारी खेली. वहीं रिटायरमेंट की खबरें और खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने सभी को अपने बल्ले से जवाब देते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए. इस पारी ने उन सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो उनके रिटायरमेंट के समर्थन में थे. BCCI के बयान ने भी यह साफ कर दिया है कि फिलहाल रोहित के रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है. उनके शतक ने उनके फिटनेस और दबाव में निखर कर आने की उनकी काबिलियत पर एक बार फिर से मुहर लगा दि है. अब यही उम्मीद है कि फैंस उन्हें 2027 वर्ल्ड कप उठाते हुए देखें.

"भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम अलग-अलग प्रयोग कर रही जिससे वह 2027 के लिए एक मजबूत स्क्वाड का चयन कर सके. इसी प्…"