राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन और संघर्षों की कहानी अब किताब के जरिए लोगों के सामने आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में कोविंद जी की आत्मकथा “Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह किताब देश के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर साबित होगी. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को रामनाथ कोविंद के अनुभवों और जीवन संघर्षों के बारे में पढ़ना चाहिए, ताकि वे समझ सकें कि किस तरह संघर्ष और मूल्यों के साथ आगे बढ़कर देश की सेवा की जा सकती है.
संघर्षों से राष्ट्रपति भवन तक का सफर
इस आत्मकथा में रामनाथ कोविंद ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक के सफर को विस्तार से बताया है. इसमें उनके संघर्ष, अनुभव, विचार और उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की पूरी यात्रा भी दर्ज है.
एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर देश के 14वें राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर इस किताब का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके जरिए पाठकों को यह समझने का भी मौका मिलेगा कि उनके जीवन के किन परिस्थितियों, मूल्यों और अनुभवों ने उनके सार्वजनिक जीवन को दिशा दी.
पीएम मोदी ने साझा किया कोविंद से अपना जुड़ाव
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “रामनाथ कोविंद जी की आत्मकथा के विमोचन का अवसर मिला है. मुझे खुशी है कि मुझे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है. कोविंद जी से मेरा बहुत लंबा परिचय रहा है. उन्हें करीब से जानने का भी अवसर मिला है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के रूप में कोविंद का मार्गदर्शन और उनके प्रति उनका विशेष स्नेह व आत्मीयता उनके लिए बड़ी पूंजी रही है. उन्होंने कहा, “मैंने उनके जीवन में जिया है, समझा है. उनकी कार्य क्षमताओं को जितना जाना है, मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि श्री रामनाथ कोविंद जी की ऑटोबायोग्राफी अपने आप में भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी.”पूर्व
समाज और राष्ट्र के योगदान की झलक
पीएम मोदी ने कोविंद की जीवन यात्रा और समाज व राष्ट्र के लिए उनके योगदान का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उनके जीवन के बारे में विस्तार से बात करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किताब के विमोचन के मौके पर फिलहाल इसे केवल ‘कर्टन रेजर’ तक सीमित रखना चाहिए.
कुल मिलाकर, यह किताब सिर्फ रामनाथ कोविंद की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और मूल्यों के जरिए आगे बढ़ने की उनकी कहानी भी है.
"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन और संघर्षों की कहानी अब किताब के जरिए लोगों के सामने आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में …"
