ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही बेहतर समयपालन और कम देरी का अनुभव मिल सकता है. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही पर रियल-टाइम नजर रखने के लिए यह नया मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है. इसके जरिए रेलवे अधिकारी ट्रेनों की देरी की तुरंत पहचान कर सकेंगे और परिचालन में सुधार के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठा सकेंगे. 'Punctuality BZA' नाम का यह एंड्रॉयड आधारित ऐप दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) के विजयवाड़ा मंडल द्वारा विकसित किया गया है. यह ऐप रेलवे कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर ही ट्रेनों की वर्तमान स्थिति, देरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराता है. इससे पहले उपयोग में आने वाले डेस्कटॉप-आधारित सिस्टम की तुलना में यह अधिक तेज और प्रभावी है.

'Punctuality BZA' नाम का यह एंड्रॉयड आधारित ऐप दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) के विजयवाड़ा मंडल द्वारा विकसित किया गया है. यह ऐप रेलवे कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर ही ट्रेनों की वर्तमान स्थिति, देरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराता है. इससे पहले उपयोग में आने वाले डेस्कटॉप - आधारित सिस्टम की तुलना में यह अधिक तेज और प्रभावी है.

Punctuality BZA ऐप की प्रमुख विशेषताएं -

  • सेक्शनवार ट्रेन स्टेटस
  • लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM)
  • पंक्चुअलिटी असेसमेंट मॉड्यूल (PAM) के आंकड़े
  • खोई हुई ट्रेनों (Lost Train) की पहचान
  • ट्रेन के 15 मिनट से अधिक देरी होने पर स्वत: अलर्ट देना देना 

इन सुविधाओं की मदद से रेलवे अधिकारी ट्रेनों की देरी की तुरंत पहचान कर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा सकेंगे, जिससे ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था बेहतर होगी.

डेस्कटॉप मॉनिटरिंग होगी कम 

विजयवाड़ा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नुसरत एम. मंद्रूपकर के अनुसार, यह ऐप ट्रेनों की निगरानी के लिए डेस्कटॉप-आधारित सिस्टम पर निर्भरता को समाप्त करता है. साथ ही यह मौजूदा

ICMS वेब पोर्टल की उन सीमाओं को भी दूर करता है, जिनमें उपयोगकर्ताओं को कई स्क्रीन पर जाना पड़ता था और बार-बार OTP आधारित लॉगिन करना होता था.

 

लेट ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम से किया गया एकीकृत

Punctuality BZA ऐप को Late Train Monitoring (LTM BZA) सिस्टम के साथ भी जोड़ा गया है. यह रेलवे का एक आंतरिक (इन-हाउस) टूल है, जो ट्रेन मैनेजरों के लिए ट्रेन संचालन से जुड़े दस्तावेजों को स्वचालित (ऑटोमेट) करता है. इस एकीकरण के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को ट्रेनों की रियल-टाइम लोकेशन और देरी से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेगी, जिससे परिचालन संबंधी चुनौतियों का तेजी से समाधान किया जा सकेगा.

बेहतर निर्णय लेने और यात्री सेवा में मिलेगी मदद

विजयवाड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मोहित सोनकिया ने कहा कि यह ऐप रेलवे अधिकारियों को रियल-टाइम परिचालन संबंधी डेटा उपलब्ध कराएगा उन्होंने बताया कि यह एप्लिकेशन तुरंत जानकारी देने में (Quick Intervention) और डेटा-आधारित निर्णय लेने में मदद करेगा. साथ ही फील्ड स्टाफ को सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा.

 

"ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही बेहतर समयपालन और कम देरी का अनुभव मिल सकता है. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही पर रियल-टाइ…"