देश में वाहन खरीदने की बढ़ती रुचि के बीच मई के ऑटो उद्योग के प्रदर्शन का रिपोर्ट सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर (SIAM) ने जारी किया है. जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों सहित सभी श्रेणियों ने पिछले सात वर्षों में अपनी सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है.
कैसा रहा मई का प्रदर्शन
SIAM के महानिदेशक श्री राजेश मेनन ने जानकारी दी कि व मई में सभी वाहन श्रेणियों ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है. अप्रैल 2026 में कुल वाहन उत्पादन 29,22,427 इकाइयों का रहा था, जो मई 2026 में बढ़कर 29,27,711 इकाइयों तक पहुंच गया. हालांकि वृद्धि सीमित रही, लेकिन उत्पादन लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है.
कैसा रहा वाहनों का प्रदर्शन
देश में सबसे बड़े ऑटोमोबाइल सेगमेंट दो-पहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2026 में 18,72,691 इकाइयों की थी. मई 2026 में यह बढ़कर 19,02,209 इकाइयों तक पहुंच गई. यानी लगभग 29,500 अतिरिक्त दो-पहिया वाहन बिके .मई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 4,38,854 यूनिट रही, जो 27.3% की वृद्धि दर्शाती है.
इसके अतिरिक्त तिपहिया वाहनों में भी अप्रैल 2026 में 65,668 इकाइयों की बिक्री हुई थी, जो मई में बढ़कर 70,720 इकाइयों तक पहुंच गई. यह लगभग 7.7 प्रतिशत की मासिक वृद्धि है.मई 2026 में इस श्रेणी ने पिछले वर्ष की तुलना में 31.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
इन कारणों से बढ़ी बिक्री
राजेश मेनन के अनुसार मई 2026 की मजबूत बिक्री के पीछे कई प्रमुख कारण रहे. इनमें पिछले वर्ष का कम आधार (लो बेस इफ़ेक्ट), जीएसटी दरों में कमी से बढ़ी उपभोक्ता मांग, आसान और सुलभ वाहन वित्तपोषण तथा बाजार में सकारात्मक उपभोक्ता भावना शामिल हैं. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में बनी मजबूत मांग का लाभ भी उद्योग को मिला.
भविष्य की राह और चुनौतियां
आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उद्योग आशावादी है और सभी श्रेणियों में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है हालांकि, SIAM ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और शिपिंग मार्गों में व्यवधान जैसी चुनौतियों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है. ये कारक भविष्य में उत्पादन लागत और ईंधन की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.
"देश में वाहन खरीदने की बढ़ती रुचि के बीच मई के ऑटो उद्योग के प्रदर्शन का रिपोर्ट सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर (SIAM) ने जारी किया…"
