पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि वह शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसरों और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाना चाहती है. इसी उद्देश्य से सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को प्रवक्ता घोषित किया गया है.
हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी का नाम देशभर में चर्चा में रहा है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके समर्थक शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज़ उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर पार्टी के अभियानों को बड़ी संख्या में युवाओं का साथ मिल रहा है. अब संगठन ने अपनी टीम को मजबूत करते हुए ऐसे लोगों को प्रवक्ता बनाया है जो पत्रकारिता, रिसर्च, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर काम करने का अनुभव रखते हैं.
पार्टी के अनुसार, ये तीनों प्रवक्ता मीडिया, छात्रों, युवाओं और आम लोगों के साथ चढ़ा करेंगे और संगठन की सोच तथा मांगों को सामने रखेंगे.
सौरव दास बने मुख्य प्रवक्ता
इन्वेस्टिगेटिव पत्रकार सौरव दास को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी का कहना है कि उन्होंने कई सालों तक कानूनी, सामाजिक और लोगो से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च की है.
नियुक्ति के बाद सौरव दास ने कहा कि देश के युवाओं के सामने रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े कई सवाल हैं, जिन पर खुलकर बात होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे इन मुद्दों को मजबूती से उठाने की कोशिश करेंगे.
विजेता दहिया को मिली अहम जिम्मेदारी
लेखक, रिसर्चर और फिल्मकार विजेता दहिया को भी पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी के मुताबिक, वे लंबे समय से राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर पढ़ाई और रिसर्च कर रहे हैं.
विजेता दो पुस्तकों के लेखक हैं और कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिसर्च एवं कंटेंट क्रिएशन से जुड़े रहे हैं. उन्होंने हरियाणवी फिल्में ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ लिखी और बनाई हैं.
आशुतोष रांका संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे
आशुतोष रांका आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैनेजमेंट और रणनीति का काम किया है.
पार्टी का कहना है कि भारत आने के बाद उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं से जुड़े कई कामों में हिस्सा लिया. अब वे पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाने और लोगों से जुड़ने में मदद करेंगे.
सोनम वांगचुक का भी मिला समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी को हाल ही जाने-माने शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk का समर्थन भी मिला है.
उन्होंने कहा है कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे 6 जून को पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे. पार्टी के X (ट्विटर) अकाउंट से उनके वीडियो को भी शेयर किया गया है.
बताया गया है कि सोनम वांगचुक, जो रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विनर भी हैं, 6 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होंगे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे.
6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
पार्टी संस्थापक Abhijeet Dipke ने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होंगे.
उनका कहना है कि यह प्रदर्शन शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. पार्टी ने देशभर के छात्रों और युवाओं से भी इसमें शामिल होने की अपील की है.
क्यों चर्चा में है कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह युवाओं के मुद्दों पर चर्चा का एक मंच बन गई है. पार्टी शिक्षा सुधार, यह नौकरी, परीक्षाओं की व्यवस्था और युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर बात कर रही है.
नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति और सोनम वांगचुक जैसे जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता के समर्थन के बाद पार्टी के कम पर लोगों की नजर बनी हुई है. आने वाले दिनों में 6 जून का प्रदर्शन इस अभियान की आगे की दिशा तय करेगा.
"पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि वह…"
