अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

कौन हैं कृष्ण मोहन?

कृष्ण मोहन 73 साल के हैं और उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह भारतीय वन सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी भी हैं। पिछले साल उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था। अब उन्हें ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया है.

कृष्ण मोहन का बयान 

जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्ण मोहन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ट्रस्ट में लोगों का भरोसा मजबूत करना होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि पहले प्रबंधन में कुछ कमियां थीं, जिनका कुछ लोगों ने फायदा उठाया। अब ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर में आने वाले हर दान की जानकारी लोगों के सामने रखी जाएगी। इससे ट्रस्ट का काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा और लोगों का भरोसा और मजबूत होगा.

"अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया…"