कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तारीफ
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिनेमा और देश के लोगों के लिए लगातार आवाज उठाती हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म यह संदेश देती है कि देशभक्ति सिर्फ सेना या पुलिस तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के अंदर होती है.
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 'भारत भाग्य विधाता' को दिल्ली में टैक्स फ्री किया जाएगा.
वहीं कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग के निमंत्रण को तुरंत स्वीकार किया और हमेशा उनका सहयोग किया.
क्या है फ़िल्म की कहानी
फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित है. उस समय नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स और अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 400 लोगों की जान बचाई थी.
"कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग दिल्ली में आयोजित की …"
