NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट ने विरोध प्रदर्शन का तरीका ही बदल दिया है. पहले प्रदर्शन सड़कों पर नारे, धरने और रैलियों तक सीमित रहते थे. लेकिन इस बार स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है.
इंस्टाग्राम, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी संख्या में मीम्स और कार्टून वायरल हो रहे हैं. इन मीम्स के जरिए छात्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं.
मीम्स बने Protest की नई पहचान?
हाल ही में एक कार्टून मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
“कुछू पुछू, तुम कहाँ हो. वापस आ जाओ. मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है.”
इस मीम को लोगों ने प्रोटेस्ट और सरकार की प्रतिक्रिया से जोड़कर खूब शेयर किया. यही नहीं इसके पोस्टर्स भी CJP के प्रोटेस्ट में देखने को मिले. इसके अलावा भी कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें सरकार और एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
PM मोदी के बयान जारी करने से पहले यह meme खूब तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमे लोग meme के ज़रिए PM मोदी से यह पूछ रहे थे कि इतने दिन से यह आंदोलन चल रहा है, लेकिन आप कहा हो?
क्या अपने भी कभी सोचा था? जिन मीम्स को पहले सिर्फ मनोरंजन का जरिया माना जाता था. अब वह सरकार के ख़िलाफ़ अपनी नाराजगी जताने का एक तरीका बन गए हैं.
Gen-Z का अलग अंदाज
इस प्रोटेस्ट को कई लोग “Gen-Z Protest” भी कह रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि युवा सिर्फ धरना देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब वे सोशल मीडिया पर वीडियो, रील, मीम्स, फनी एडिट और ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करके अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं.
आज का Gen-Z लंबा भाषण देने के बजाय एक मीम या छोटी वीडियो के जरिए अपनी बात कह रहा है. एक वजह यह भी है कि यह प्रोटेस्ट सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है.
Internet प्रदर्शन!
हजारों लोग घर बैठे सिर्फ एक मीम शेयर करके या किसी पोस्ट को आगे बढ़ाकर इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं. और यह चीज़ इस प्रोटेस्ट का सबसे मजबूत हथियार है.
आज सोशल मीडिया की वजह से किसी भी प्रोटेस्ट की बात बहुत कम समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है. मीम्स और फनी कंटेंट पोस्ट लोगों का ध्यान जल्दी खींचती हैं और आसानी से वायरल भी हो जाती हैं.
यह कहना लेकिन कठिन है कि इन मीम्स का सरकार के फैसलों पर कितना असर पड़ेगा. लेकिन इतना जरूर है कि Gen-Z ने विरोध प्रदर्शन की भाषा बदल दी है. आज के दौर में एक वायरल मीम भी उतनी ही तेजी से लोगों तक पहुंच सकता है, जितनी तेजी से किसी रैली का नारा.
"NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट ने विरोध प्रदर्शन का तरीका ही बदल दिया है. पहले प्रदर्शन सड़…"
