फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-16 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. प्री क्वार्टर फाइनल के बाद अब 8 टीमें ही अगले दौर में जाएंगी. प्री क्वार्टर फाइनल के दो आखिरी मुकाबलों में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने जीत हासिल की और अगले दौर में जगह बनाई. 

प्री क्वार्टर फाइनल के सभी मैचों का रिजल्ट
कनाडा और मोरक्को के मैच से प्री क्वार्टर फाइनल की शुरुआत हुई थी. इस मैच में मोरक्को ने 3-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया था. पराग्वे और फ्रांस के बीच हुए मुकाबले में फ्रांस ने 1-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. 
ब्राजील और नॉर्वे के बीच हुए मुकाबले में हालैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया. इस मैच को नॉर्वे ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. इसी मैच के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया.
इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच हुआ एक रोमांचक मुकाबला. इस मैच में मेजबान मेक्सिको को इंग्लैंड ने 3-2 से हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया.
अपने आखिरी वर्ल्ड कप में भी रोनाल्डो ट्रॉफी नहीं उठा पाए. उनकी टीम पुर्तगाल को स्पेन ने कड़े मुकाबले में 1-0  से हरा दिया. इसी के साथ रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना आखिरकार सपना ही रह गया.
बेल्जियम और मेजबान अमेरिका के बीच हुए मुकाबले को बेल्जियम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. अमेरिका के लिए इस वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो गया. पिछले फीफा की चैम्पियन अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ गजब का खेल दिखाया. पहले हाफ में कोई गोल ना होने के बाद और दूसरे हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद भी अर्जेंटीना ने यह मैच अपने नाम कर लिया. यह पहली बार हुआ है जब अर्जेंटीना ने पहले दो गोल खाए और फिर भी मैच जीत लिया. 
प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने पेनाल्टी में कोलंबिया को 3-2 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमें और उनके मुकाबले 
क्वार्टर फाइनल के चार मुकाबले तीन दिनों में खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में दो बार की चैम्पियन फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होगा. 10 जुलाई को यह मैच आधी रात को 01:30 बजे शुरु होगा.
11 जुलाई को होगा क्वार्टर फाइनल का दूसरा मैच. इस मुकाबले में 2010 की चैम्पियन स्पेन का सामना बेल्जियम से होगा. स्पेन दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी वहीं बेल्जियम पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना लेके उतरेगी.
नॉर्वे और इंग्लैंड का मुकाबला 12 जुलाई को होगा. इस मैच में सभी की निगाहें हालैंड पर होंगी जो नॉर्वे की नैया को अकेले खे रहे हैं. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होगा. अर्जेंटीना जहां अपना खिताब बचाने उतरेगी वहीं स्विट्जरलैंड पहली बार खिताब का सपना लेके मैदान पर दिखेगी. 

"फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-16 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. प्री क्वार्टर फाइनल के बाद अब 8 टीमें ही अगले दौर में जाएंगी. प्री क्वार्टर फाइनल के…"