क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटे में बड़ी गिरावट दर्ज की है. कॉइन मार्केट कैप के डेटा के अनुसार इसमें 4.22 प्रतिशत की गिरावट आई है. सबसे मजबूत मानी जाने वाली कॉइन बिटकॉइन में 5.77 प्रतिशत की गिरावट हुई है. पिछले एक सप्ताह में ही बिटकॉइन के दाम में 24.7 प्रतिशत की कमी आई है. खबर लिखे जाने तक  बिटकॉइन 59,570 पर ट्रेड रहा है.

बिटकॉइन ईटीएफ से निकास में वृद्धि

मई के महीने में स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ  से लगभग $ 4.1 बिलियन का बड़ा आउटफ्‍लो अर्थात् पैसा बाहर निकालना देखा गया है। यह निकास लगातार पिछले 14 दिनों से जारी है, संस्थागत निवेशक जैसे ब्लैक़रॉक, ग्रेस्केल बिटकॉइन ट्रस्ट, फ़िडेलिटी इत्यादि ने बड़ी संख्या में लगभग 59,000  बिटकॉइन की निकासी ईटीएफ से की है.

एआई स्टॉक के आईपीओ से भी क्रिप्टो बाजार में भय

मध्य-पूर्व एशिया में बड़ते तनाव से क्रिप्टो बाजार के निवेशक अमेरिका के बाजारों में आ रही एआई कंपनियों के आईपीओ को लेकर उत्साहित है एवं अपने निवेश को क्रिप्टो से हटाकर एआई स्टॉक में लगा रहे हैं. ओपन एआई और एंथ्रोपिक के आईपीओ में निवेशक क्रिप्टो से बेहतर एवं स्थिर लाभ उठाने की कोशिश कर रहे है.

क्रिप्टो बाजार के वर्तमान हालात

ईज़रायल द्वारा लगातार लेबनान पर हमले से सीज़फायर की वार्ता विफल हो जाना बाजार में अस्थिरता को उतपन्न कर रहा है.मार्केट में भारी गिरावट (Selloff) के कारण लगभग $1.6 बिलियन (1.6 Billion USD) के  लॉंग पोजीशन लिक्विडेट हो चुके हैं।वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप  4.42% गिरकर $2.12 ट्रिलियन (2.12T) पर आ गया है।मार्केट सेंटीमेंट में इस समय अत्यधिक डर का माहौल है, और 'Fear & Greed Index' गिरकर 12, अत्यधिक डर पर पहुँच गया है।

क्या होता है फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स

फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स बाजार की स्थिति को दर्शाता है कि बाजार में अभी निवेशकों की क्या प्रतिक्रिया है. यह इंडेक्स 0 से 100 के स्केल पर होता है, जिसमें 0 से 24 अत्यधिक डर को दिखाता है, 25 से 46 बाजार के नकारात्मक माहौल, 47 से 54 तटस्त (Neutral), 55 से 75 लालच एवं 76 से 100 अत्यधिक लालच को दर्शाता है. निवेशक इस इंडेक्स का इस्तेमाल अपनी निवेश रणनीति बनाने में करते है. 

 

 

 

"क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटे में बड़ी गिरावट दर्ज की है. कॉइन मार्केट कैप के डेटा के अनुसार इसमें 4.22 प्रतिशत की गिरावट आई है. सबसे मजब…"