CA Intermediate मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक रूप से नतीजे जारी कर दिए हैं. कैंडिडेट अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप शार्दुल शेखर ने किया है.

रिजल्ट की मुख्य बातें

CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उम्मीदवार अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. ICAI ने पहले ही संकेत दिया था कि रिजल्ट 24 जून 2026 की शाम तक जारी कर दिया जाएगा.

शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक प्राप्त कर 88.50% के साथ पहला स्थान हासिल किया.
कोच्चि के अभिनव सतीश ने 530 अंक (88.33%) के साथ दूसरा स्थान पाया.
मुंबई के तीर्थ जैन ने 519 अंक (86.50%) के साथ तीसरा स्थान पर रहे.

किन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट ICAI की तीन आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध है:

  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org

छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा कब हुई थी

CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का आयोजन संशोधित शेड्यूल के अनुसार किया गया था.
ग्रुप-1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को हुई थीं, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को आयोजित की गई थीं. सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुईं. 

पेपर में 30 अंक के MCQ और 70 अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न शामिल थे. पहले परीक्षा 3 मई से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में तारीखों में बदलाव किया गया.

स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट

रिजल्ट के बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जो उम्मीदवार दोनों ग्रुप पास कर लेंगे, उन्हें ICAI की ओर से परिणाम घोषित होने के लगभग 60 दिनों के भीतर पास सर्टिफिकेट भेजा जाएगा.

अगर किसी को 8 सप्ताह के भीतर सर्टिफिकेट नहीं मिलता है, तो वे ICAI से ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं.


 

"CA Intermediate मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक रूप से नतीज…"