मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां एक युवती ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव का है. मृतका की पहचान भाजपा प्रजापति के रूप में हुई है. वह मेवालाल प्रजापति की पुत्री थीं.

परिजनों के अनुसार, भाजपा प्रजापति की शादी 19 जून को सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों के माहौल में विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ था.

शादी से एक दिन पहले युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अचानक मातम छा गया.

सोशल मीडिया पर नाम को लेकर चर्चा

युवती का नाम भाजपा प्रजापति होने के कारण सोशल मीडिया पर भी इस घटना की चर्चा हो रही है. कई लोग केवल "भाजपा" नाम लिखकर शोक व्यक्त कर रहे हैं, जिससे कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति भी बन रही है. हालांकि मृतका का पूरा नाम भाजपा प्रजापति था.

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अभी कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा.

शादी से ठीक पहले हुई इस दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है. गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

"मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां एक युवती ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवा…"