क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटे में बड़ी गिरावट दर्ज की है. यह गिरावट वैश्विक कारणों के  साथ बाजार से जुड़े समाचार से भी जुड़ा हुआ है. कॉइनमार्केटकैप के डेटा के अनुसार इसमें 5.77 प्रतिशत की गिरावट आई है. सबसे मजबूत मानी जाने वाली क्रिप्टोकॉइन, बिटकॉइन में 4.25 प्रतिशत की गिरावट हुई है. पिछले एक सप्ताह में ही बिटकॉइन के दाम में 14.8 प्रतिशत की कमी आई है. खबर लिखे जाने तक  बिटकॉइन 66,980 पर ट्रेड रहा है.

क्या हैं गिरावट के कारण

बिटकॉइन के दाम में गिरावट का प्रमुख कारण स्ट्रेटेजी द्वारा हॉल ही में बिक्री किए गए 32 बिटकॉइन को माना जा रहा है . स्ट्रेटेजी जो एक बड़ी संस्थागत निवेशक है, के प्रमुख माइकल सैलर का मानना था कि, वह बिटकॉइन नहीं बेचेंगे, लेकिन उनके इस बिक्री के फैसले से बाजार में निवेशकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है.

स्ट्रेटेजी जो सबसे अधिक 8,43,706 बिटकॉइन का पोर्टफ़ोलियो रखती है, अगर उसने बेचना शुरू कर दिया तो क्रिप्टो बाजार में भयानक गिरावट देखी जा सकती है.

बिटकॉइन ईटीएफ से लगातार आउटफ्लो (ETF Outflows)

मई के महीने में स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ (Spot Bitcoin ETFs) से लगभग $2.4 बिलियन का बड़ा आउटफ्लो अर्थात् पैसा बाहर निकालना देखा गया है। जून की शुरुआत में भी यह गिरावट जारी है, जिसका मतलब यह है कि बड़े संस्थागत निवेशक (Institutional Investors) अभी बाजार को लेकर  सतर्क  हैं।

ट्रेड पोज़ीशन का लिक्वि़डेट हो जाना

जब मार्केट थोड़ा नीचे जाता है, तो जिन ट्रेडर्स ने 'Leverage' अर्थात् उधार का पैसा लेकर लॉन्ग पोजीशन ली होती है, उनके ट्रेड अपने आप बंद (Liquidate) होने लगता है। इस वजह से अचानक बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है और कीमतें तेजी से नीचे गिरती हैं।

वैश्विक तनाव का असर

क्रिप्टो बाजार में ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण भी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका द्वारा लगातार लेबनान पर हमले बाजार में उथल-पुथल मचा रहे हैं. मध्य-पूर्व एशिया में बड़ते तनाव से क्रिप्टो बाजार सहमा ही था कि युनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने अपने देश में रशिया के क्रिप्टो कॉइन के लेन-देन में पाबंदी लगाकर बाजार में एक और झटका क्रिप्टो निवेशकों को दे दिया.

"क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटे में बड़ी गिरावट दर्ज की है. यह गिरावट वैश्विक कारणों के  साथ बाजार से जुड़े समाचार से भी जुड़ा हुआ है. कॉइन…"