पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हुए हफ्तों हो गए हैं लेकिन राज्य में चुनावी हिंसा अब भी जारी है. ऐसी ही एक हिंसा के हत्थे TMC सांसद अभिषेक बनर्जी चढ़ गए हैं. खबरों के मुताबिक बंगाल के सोनारपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बेनर्जी के भांजे को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते नारेबाजी हिंसा में बदल गई.

कब हुआ हमला

ग्राउंड से आ रही जानकारी के मुताबिक अभिषेक चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सोनारपुर पहुंचे थे. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी हिंसा में बदल गई और अभिषेक पर अंडे फेंके गए साथ ही उनकी शर्ट फाड़ दी गई.

क्या हुआ

हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

बीजेपी पर आरोप

अभिषेक बनर्जी भाजपा पर आरोप लगाते हुए बोले हैं कि, ये लोग मुझे मारना चाहते थे. मेरी शर्ट फाड़ दी. मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था. हेलमेट की वजह से सिर बच गया. लेकिन ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं।

TMC कार्यकर्ता बोले

घटना स्थल पर मौजूद TMC कार्यकर्ता घटना का विवरण देते हुए बोले हैं कि, अभिषेक जैसे ही वहां पहुंचे, वैसे ही वहां मौजूद बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए. और फिर अभिषेक पर हमला कर दिया.

"पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हुए हफ्तों हो गए हैं लेकिन राज्य में चुनावी हिंसा अब भी जारी है. ऐसी ही एक हिंसा के हत्थे TMC सांसद अभिषेक बनर्ज…"