आजकल सोशल मीडिया पर मुजम्मिल इब्राहिम का एक वीडियो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है. यह एक पॉडकास्ट इंटरव्यू वीडियो है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया है कि वे और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को डेट कर रहे थे. उनका यह वीडियो वायरल होते ही दीपिका के फैन्स काफ़ी नाराज नज़र आए हैं क्योंकि इस वायरल वीडियो में मुजम्मिल ने कुछ बड़े दावे किए हैं.
'मैंने उसे छोड़ा था': मुज्जमिल इब्राहिम
वायरल वीडियो के मुताबिक, मुजम्मिल ने दावा किया कि “मैंने उसे छोड़ा था”. इसके बाद उन्होंने कहा “मुझे दीपिका को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है”, मैं स्तर था, वो सिर्फ़ मॉडल थी”.
उनके इन दावों के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने उनके दावों को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ का नाम देते हुए कहा है कि वह दीपिका पादुकोण के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. वह दीपिका के नाम से अपनी आने वाली फ़िल्मों की पब्लिसिटी या चर्चा में आने के लिए यह सब कर रहे हैं.
ट्रोलिंग पर मुज्जमिल इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी सफाई
“जिस इंटरव्यू की बात हो रही है और जिसे गलत तरीके से "नए दावे" बताया जा रहा है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था. अभी जो वीडियो दिखाया जा रहा है, वह उस लंबे इंटरव्यू का सिर्फ़ एक छोटा हिस्सा है. एडिटिंग की वजह से बातचीत का पूरा संदर्भ, उसकी बारीकियां और कुछ बातों के पीछे की असली वजह लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है.”
इसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,
“मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में रिस्पेक्टफ़ुल्ली बात करने की कोशिश की है, और यह बात आज भी कायम है. कई अन्य लोगों की तरह, मैंने भी अपने काम और जीवन को संवारने में कई साल बिताए हैं, और मैं आशा करता हूँ कि बातचीत यहीं तक सीमित रहेगी. मैं ईमानदारी से बोलने के अपने सिद्धांत पर कायम हूँ, और रिस्पेक्टफ़ुल्ली बोलने के सिद्धांत पर भी.”
हालांकि सोशल मीडिया पर जिस क्लिप को लेकर विवाद हो रहा है, वह मुज़म्मिल का जून 2025 में होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को दिया गया एक पुराना पॉडकास्ट इंटरव्यू है. इसे हाल ही में इंटरनेट पर दोबारा शेयर किया गया, जिसे कई लोगों ने उनका "नया दावा" समझ लिया है.
सख़्त लौंडा कहते हुए मुज्जमिल ने क्या सफ़ाई दी?
इंटरव्यू में मुज्जमिल ने रिश्ते की शुरुआत पर कहा था कि जब दीपिका मुंबई आई थीं, तब वे दोनों लगभग 2 साल तक एक सीरियस रिलेशनशिप में थे. उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका ने उन्हें पहले प्रपोज किया था. इस इंटरव्यू में और भी दावे जो उन्होंने किये थे, उनको बिना एडिट्स के समझे तो वो कुछ इस तरह हैं:
- मैंने उसे छोड़ा था- जबकि उन्होंने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह कोई म्यूचुअल ब्रेकअप नहीं था, मैंने उसे छोड़ा था. सोशल मीडिया पर बस मैंने उसे छोड़ा था क्लिप वायरल है.
- मुझे दीपिका को छोड़ने के कोई पछतावा नहीं है- मुज़म्मिल ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें दीपिका को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि वह एक 'सख्त लौंडे' हैं.
- मैं स्तर था, वो सिर्फ़ मॉडल थी- उस समय वह खुद एक स्थापित अभिनेता (स्टार) बन चुके थे, जबकि दीपिका सिर्फ एक मॉडल थीं और उन्हें मुंबई में कोई नहीं जानता था. हालांकि, उन्होंने बातचीत में यह भी जोड़ा था कि आज दीपिका एक बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं और वे उनके बहुत बड़े फैन है.
ब्रेकअप के बाद भी थे दोस्त
उन्होंने यह भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद भी वे दोनों सालों तक अच्छे दोस्त रहे और एक-दूसरे को बधाई देते थे, लेकिन 2018 में रणवीर सिंह से दीपिका की शादी के बाद उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया.
मुज्जमिल इब्राहिम कब हुए थे फेमस?
मुज़म्मिल इब्राहिम कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले सुपरमॉडल और बॉलीवुड अभिनेता हैं. उन्होंने 2003 में ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई और लकी अली के गाने 'कभी ऐसा लगता है' से लोकप्रिय हुए. इसके बाद उन्होंने 'धोखा', 'हॉर्न ओके प्लीज'जैसी फिल्मों और वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में काम किया.
इन दिनों वह दीपिका पादुकोण के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर वायरल हुए एक इंटरव्यू क्लिप की वजह से चर्चा में हैं. फ़िलहाल दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की तरफ़ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
"आजकल सोशल मीडिया पर मुजम्मिल इब्राहिम का एक वीडियो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है. यह एक पॉडकास्ट इंटरव्यू वीडियो है, जिसमें उन्होंने ये दाव…"
