‘कुछ कुछ होता है’ फ़िल्म भारत में तो प्रसिद्ध थी ही लेकिन अब इस फ़िल्म के एक गाने जिसका नाम भी ‘कुछ कुछ होता है’ की प्रशंसा अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की राजनीतिक यात्रा के पहले चरण में जकार्ता (इंडोनेशिया) में हैं. जहाँ उन्होंने अपने भाषण के दौरान इस गाने का ख़ास ज़िक्र किया है. 

उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें भारत और इंडोनेशिया के बढ़ते संबंध, रामायण का ज़िक्र, डिफेंस डील मोड़ समुद्री रक्षा जैसे मुद्दे शामिल थे. लेकिन, इतनी गंभीर बातों के बीच प्रधानमंत्री ने एक ऐसी बात कही जिसने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को खुश कर दिया. 

इंडोनेशिया दौरे के दौरान क्या बोले पीएम मोदी?

दरअसल भाषण के दौरान जब पीएम मोदी भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर बात कर रहे थे, तभी उन्होंने बताया कि जो गाना भारतीय सिनेमा का एक सुपरहिट है वह इंडोनेशिया का भी लोकप्रिय गीत है. यहां लोग बड़े चाव से ‘कुछ कुछ होता है’ गाने को सुनते हैं. 

पीएम मोदी ने इस गाने को ‘भारत का गाना’ बताया है. पीएम मोदी ने कहा, 

‘’यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत ही लोकप्रिय है. आज मैंने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो 'कुछ कुछ' नहीं बल्कि 'बहुत कुछ' होता है.’’ 

 

मुझे बेहद गर्व है: करण जौहर

वहीं, पीएम मोदी के इस भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर लिखा, 

“जकार्ता में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने Kuch Kuch Hota Hai का ज़िक्र किया, यह मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है. सचमुच, एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे है और वह है प्यार. इस गीत को अपनाने और इसे हमेशा के लिए अमर बना देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद.”

 

प्रोडक्शन हाउस धर्मा के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ पोस्ट 

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी पोस्ट सामने आया है. जिसमें प्रधानमंत्री ने फ़िल्म के गाने पर बात की है. उन्होंने लिखा,

“जकार्ता में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने Kuch Kuch Hota Hai का ज़िक्र किया, यह मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है. सचमुच, एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे है और वह है प्यार. इस गीत को अपनाने और इसे हमेशा के लिए अमर बना देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद.”

 

कुछ कुछ होता है के INTERESTING फैक्ट्स 

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’, 16 अक्टूबर, 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने इसका निर्देशन रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा के आधार पर किया है. इसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. 

टाइटल ट्रैक 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान का जो आइकॉनिक हाथ फैलाने वाला और हवा में लहराने वाला स्टेप है, उसकी शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी. कोरियोग्राफर फराह खान ने इसे उनके सिग्नेचर स्टेप में बदल दिया.

साल 1998 में यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली म्यूजिक एल्बम बनी थी. इसकी 1 करोड़ (10 मिलियन) से ज्यादा ऑडियो कैसेट्स और सीडी बिकी थीं. संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित को इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. 

वहीं अलका याग्निक को 'कुछ कुछ होता है' टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला था.

"‘कुछ कुछ होता है’ फ़िल्म भारत में तो प्रसिद्ध थी ही लेकिन अब इस फ़िल्म के एक गाने जिसका नाम भी ‘कुछ कुछ होता है’ की प्रशंसा अब अन्तर्राष्ट्र…"