भारतीय सेवा क्षेत्र (Services Sector) ने इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत शानदार अतर्राष्ट्रीय बढ़त के साथ की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से 29 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश का सेवा निर्यात (Receipts) सालाना आधार पर 12.7% बढ़कर 37,021 मिलियन डॉलर (लगभग $37.02 अरब) पर पहुंच गया है.
पिछले वित्त वर्ष अप्रैल 2025 में सेवा निर्यात $ 32849 मिलियन डॉलर था. यह मजबूत प्रदर्शन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT), बिजनेस प्रोसेसिंग और कंसल्टिंग सॉल्यूशंस की वैश्विक मांग को दर्शाता है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में सेवा क्षेत्र की मुख्य भूमिका और मजबूत हुई है.
सेवा क्षेत्र पर एक नजर
सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का वह तीसरा क्षेत्र है जहाँ वस्तुओं के आदान-प्रदान के बजाए सेवा के कार्य किए जाते है, इसमें सम्मिलित है. बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, परिवहन, पर्यटन, आइटी सेवाएँ इत्यादि. भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक 55 प्रतिशत का योगदान रखता है.
व्यापार संतुलन (Trade Balance) मजबूत
एक तरफ जहां निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई, वहीं सेवाओं का आयात (Payments) भी सालाना आधार पर 8.9% बढ़कर 18,417 मिलियन डॉलर हो गया है. इसके बावजूद, भारत ने अप्रैल महीने के दौरान 18,604 मिलियन डॉलर ($18.6 अरब) का एक बड़ा सेवा व्यापार अधिशेष (Services Trade Surplus) बनाए रखा, जो देश के समग्र चालू खाता संतुलन (Current Account Balance) को मजबूती देगा.
क्या होता है व्यापार संतुलन?
व्यापार संतुलन से हमें यह पता लगता है कि व्यापार के आयात और निर्यात में कितना अंतर है. आयात अधिक होगा तो, प्रतिकूल व्यापार संतुलन(Trade Deficit) होगा एवं निर्यात अधिक होगा तो, अनुकूल व्यापार संतुलन (Trade Surplus) होगा. अनुकूल व्यापार संतुलन देश की राजकोशीय घाटा को कम करने में सहायक होता है.
अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य बातें
तेजी से बढ़ता विकास: अप्रैल में दर्ज की गई 12.7% की विकास दर, मार्च 2026 के 7.2% के मुकाबले काफी बेहतर है. यह दिखाता है कि वैश्विक कंपनियों द्वारा आउटसोर्सिंग पर किए जाने वाले खर्च में फिर से तेजी आ रही है.
आयात में वृद्धि: आयात में 8.9% की वृद्धि यह संकेत देती है कि भारतीय कंपनियां अपने घरेलू विस्तार को गति देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर, टेक लाइसेंस और वैश्विक विशेषज्ञता का अधिक उपयोग कर रही हैं.
मैक्रो स्थिरता: सेवाओं से मिलने वाला लगातार $18 अरब से अधिक का मासिक अधिशेष (Surplus), माल (Goods) के व्यापार घाटे को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया स्थिर बना रहता है.
RBI ने स्पष्ट किया है कि जनवरी-अप्रैल की अवधि के ये आंकड़े अभी अनंतिम (Provisional) हैं और भुगतान संतुलन के अंतिम आंकड़ों के आधार पर इनमें मामूली संशोधन हो सकता है. फिर भी, वित्तीय वर्ष 2026-27 के ये शुरुआती संकेत भारत के वैश्विक व्यापार के लिए एक सकारात्मक तस्वीर पेश करती है.
"भारतीय सेवा क्षेत्र (Services Sector) ने इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत शानदार अतर्राष्ट्रीय बढ़त के साथ की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से…"
