रामायण सबने कई बार सुनी और कई बार अपने आस-पास नाटकीय रूप में देखी भी है. लेकिन, फिर भी यह लोगों की ऐसी पसंद है जिसे लोग सीरियल के तौर पर और फिल्मों के तौर पर भी देखना पसंद करते है. तो, अगर आप भी रामायण पगलू हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. 

दरअसल नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् ने २ साल के उस लंबे इंतज़ार को ख़त्म कर दिया है. आसान शब्दों में कहें, निर्देशक नमित ने फिल्म रामायणम् का सबसे पहला एलान नवंबर 2024 में ही कर दिया था. जिसके बाद से लोग इसका काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. 

सामने आएगी रामायणम् की पहली झलक

लेकिन इंतज़ार अब बस ख़त्म ही होने वाला है क्योंकि फिल्ममेकर्स ने आज यानी 11 जुलाई को फ़िल्म के ट्रेलर के वर्ल्डवाइड रिलीज़ की डेट घोषित कर दी है. जी हाँ, फ़िल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ होने वाला है. यही नहीं वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए, ट्रेलर के डिजिटल रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की पहली आधिकारिक झलक (First Look) दिखाई जाएगी.

इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाते हुए नज़र आयेंगे. साई पल्लवी माता सीता, यश लंकापति रावण, सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में नज़र आयेंगे. 

जो चीज़ इस फिल्म को खास बनाती है वह है इसका विशाल बजट. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका अनुमानित बजट ₹4,000 करोड़ से अधिक है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ की जाएगी. 

कब आएगा रामायणम् का पहला भाग?

पहला भाग है, 'रामायण: पार्ट 1’, जो कि दिवाली 2026 में रिलीज़ की जाएगी. फ़िल्म का पार्ट 2 अगली दिवाली यानी दिवाली 2027 में रिलीज़ होगी. रणबीर कपूर के अनुसार फ़िल्म का समय लगभग 6 घंटे का है. 

एक और खास बात यह है कि फिल्म के विजुअल्स की जिम्मेदारी हॉलीवुड की मशहूर कंपनी DNEG के पास है, जो 'ड्यून' और 'इंटरस्टेलर' जैसी फिल्मों के लिए 7 बार ऑस्कर जीत चुकी है. फिल्म को खास तौर पर IMAX फॉर्मेट के लिए  शूट किया गया है.

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज हंस जिमर (Hans Zimmer) मिलकर तैयार कर रहे हैं. 

ट्रेलर डेट के ऐलान के बाद फैंस में बढ़ा उत्साह

फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज की तारीख (24 जुलाई 2026) का ऐलान होते ही सोशल मीडिया (जैसे X, इंस्टाग्राम और रेडिट) पर प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच जबरदस्त हलचल और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं  देखने को मिल रही हैं.

"रामायण सबने कई बार सुनी और कई बार अपने आस-पास नाटकीय रूप में देखी भी है. लेकिन, फिर भी यह लोगों की ऐसी पसंद है जिसे लोग सीरियल के तौर पर और …"