अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान के साथ गेहूं (Wheat), मक्का (Corn) और सोयाबीन (Soybean)का व्यापार शुरू करेगा ट्रंप के मुताबिक, ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों के एक हिस्से से अमेरिकी किसानों से इन तीनों फसलों की खरीद की जाएगी और फिर इन्हें ईरान भेजा जाएगा.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान में खाद्यान्न की जरूरत है और यह योजना अमेरिकी किसानों के लिए एक बड़ा बाजार साबित होगी उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से एक तरफ अमेरिकी किसानों को फायदा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ईरान को जरूरी खाद्यान्न की आपूर्ति भी हो सकेगी.
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते और प्रतिबंधों को लेकर बातचीत जारी है, हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत ईरान की करीब 12 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों को जारी करने पर सहमति बनने की खबर सामने आई थी.
हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह रकम सीधे ईरान को नहीं दी जाएगी इसे अमेरिकी निगरानी वाले एस्क्रो (Escrow) अकाउंट में रखा जाएगा और इसका इस्तेमाल केवल मानवीय जरूरतों से जुड़े सामान, जैसे गेहूं, मक्का, सोयाबीन, दवाइयां और मेडिकल सप्लाई खरीदने के लिए किया जाएगा.
वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसकी फ्रीज संपत्तियों का इस्तेमाल कैसे होगा, इसका फैसला केवल तेहरान करेगा। ऐसे में दोनों देशों के बीच इस प्रस्ताव पर अंतिम सहमति बनना अभी बाकी है.
"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान के साथ गेहूं (Wheat), मक्का (Corn) और सोयाबीन (Soybean)का व्यापार श…"
