महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक और बड़े राजनीतिक झटके की चर्चा जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का एक और सांसद जल्द ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

बदल सकती है संसदीय कार्यालय की स्थिति
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, यदि संबंधित सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो शिवसेना (यूबीटी) को संसदीय स्तर पर भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके साथ ही संसद परिसर में पार्टी को आवंटित कार्यालय को लेकर भी स्थिति बदल सकती है.

जानकारों का कहना है कि संसद में किसी दल को मिलने वाली सुविधाएं, कार्यालय और अन्य व्यवस्थाएं उसके सांसदों की संख्या के आधार पर तय होती हैं. ऐसे में यदि सांसदों की संख्या में और कमी आती है तो शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय कार्यालय पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला लोकसभा सचिवालय के नियमों और प्रक्रिया के तहत लिया जाता है.

पहले ही 9 में से 6 सांसदों के जाने की आशंका है
बीते कुछ समय से महाराष्ट्र में लगातार राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. पहले पार्टी के कई विधायक और सांसद अलग हो चुके हैं, जिसके बाद अब एक और सांसद के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है. 

पहले ही पार्टी के 9 में से 6 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर है और अब एक और सांसद के जाने की चर्चा तेज हो रही है. पर वो सांसद कौन है इस पर कोइ ठोस जानकारी नहीं है.

फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) की ओर से इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, संबंधित सांसद ने भी अब तक सार्वजनिक रूप से किसी निर्णय की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में सभी की नजरें आने वाले दिनों में होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं.

 

ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT टूटी! उद्धव की मीटिंग में नहीं पहुंचे 6 सांसद

"महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक और बड़े राजनीतिक झटके की चर्चा जोरों पर है. सूत्रों के मु…"