राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम लेते हुए तंज कसा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कौन सा नाम है जिससे इतने बड़े व्यक्ति को खतरा है. आपको बता दे की 10 जून को ब्रजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया था कि मैं डर के मारे सच नहीं बोल रहा, वो बहुत पावरफुल लोग हैं’.
बागेश्वर धाम का भी किया जिक्र
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा बागेश्वर भी कह रहे हैं कि इस मामले में बड़े लोगों के नाम शामिल हैं. अगर वे नाम बताएंगे तो उन्हें नुकसान हो सकता है. केजरीवाल ने कहा कि जब ताकतवर लोग भी नाम लेने से डर रहे हैं, तो मामला गंभीर है.
SIT पर भी उठाया सवाल
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस मामले के दस्तावेज लेकर एसआईटी के पास गए थे. लेकिन एसआईटी ने बताया कि वह जमीन घोटाले की जांच नहीं कर रही है. केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर चंदे में गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि फिलहाल सिर्फ चंपत राय को बचाया जा रहा है, जबकि मामला इससे भी बड़े लोगों तक पहुंचता है.
आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सिर्फ छोटे लोग हैं. उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी पर भी सवाल उठाए.
केजरीवाल ने कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी कैसे बनाई जा सकती है. उनका आरोप है कि यह एसआईटी सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए बनाई गई है. उन्होंने सवाल किया कि जब एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई, तो जांच कैसे होगी?
"राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी …"
