गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका ईरान संघर्ष विराम की वार्ता से भारतीय बाजारों में आज तेज़ी देखी गई. कल 73,832 पर बंद हुआ बाजार आज हरे रंग की चादर को ओढ़ता नजर आया और 850 अंक की तेज़ी के साथ 74,709 अंक पर खुला. बाजार यहीं तक नही रूका . यह तेज़ी बाजार बंद होते- होते 2.3 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 1,695 अंक की बढ़त करते हुए 75,806 अंक पर बंद हुआ.
कैसी रही निफ्टी की चाल
निफ्टी में भी हरे रंग का जलवा बरकरार रहा और यह भी 211 अंक की तेज़ी के साथ 23,412 अंक पर खुला और बाजार बंद होने तक इसमें 1.99 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई. उसी के साथ निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 अंक पर बंद हुआ. महीने भर के उतार-चढ़ाव के बाद आज इसमें अधिकतम तेज़ी देखी गई है.
कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन
आज के निफ्टी के कारोबार में कुल 39 कंपनियों के शेयर तेज़ी के साथ बंद हुए, इनमें बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, इत्यादि शामिल है. जबकि 11 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई , जिनमें वहीं नेस्ले , टेक महिंद्रा, एवं एचसीएल टेक जैसी कंपनियाँ शामिल रही. वहीं सेंसेक्स में भी 27 शेयर में तेज़ी देखी गई एवं 3 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में यह सकारात्मक रुख मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों और बाजार की धारणा में सुधार के कारण रहा.
कैसा रहा सर्राफ़ा बाजार का हाल
सर्राफ़ा बाजार में भी आज निवेशकों द्वारा जमकर खरीदारी की गई. सोने के दामों में आज तेज़ी का रुख रहा और इसका बाजार भाव 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया. चाँदी के दामों में भी तेज़ी रही एवं इसका दाम 2,42,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. सोने एवं चाँदी के बढ़ते दामों के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की है.
"गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका ईरान संघर्ष विराम की वार्ता से भारतीय बाजारों में आज तेज़ी देखी गई. कल 73,832 पर …"
