3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली हुमा क़ुरैशी की आगामी फ़िल्म “बेबी डू और डाई” का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. अपनी फ़िल्म की वजह से चर्चा में रह रही हुमा को ट्रेलर रिलीज़ होते ही फैन्स से काफ़ी प्यार देखने को मिल रहा है.
नचिकेत द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में हुमा क़ुरैशी, चुनके पांडे, सिंकंदर खेर, सीमा पाहवा और विद्या मालवाड़े जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगे. यह फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर और मिस्ट्री पर आधारित है.
इस फ़िल्म में हुमा भारत की पहली महिला ‘देसी हिटवुमैन’ के रूप में नज़र आएंगी. यह फ़िल्म मुंबई की एक मूक-बधिर कांट्रैक्ट किलर की कहानी है जो अपराधियों का ख़त्म करती है.
ट्रेलर के मुख्य सीन्स
मुख्य किरदार बेबी दिन में एनजीओ में काम करती है और रात में सुपारी किलर बन जाती हैं. बेबी इसमें सुन और बोल नहीं सकती लेकिन उसे अपनी मरी हुई बहन की आत्मा की आवाज़ सुनाई देती है, जो उसे हत्या करने के लिए गाइड करती है. उसके पास हमेशा एक लाल छाता रहता है जो उसका मुख्य हथियार है.
हालांकि इस फ़िल्म का मुक़ाबला आलिया भट्ट की फ़िल्म अल्फा से किया जा रहा है, लेकिन इस बाद का पता तो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद ही लगेगा. फ़िल्म का समय कितना होगा? अभी तक ये पब्लिक नहीं किया गया है और बात करे अगर ट्रेलर की तो फ़िल्म का ट्रेलर 2 मिनट 46 सेकेंड्स लंबा है.
ट्रेलर पर फैन्स का रिएक्शन अभी तक काफ़ी पॉजिटिव देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग हुमा क़ुरैशी के इस नए अंदाज़ को काफ़ी प्यार भी दे रहे हैं.
कुछ दिन पहले ही इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था, जिसमें हुमा के अनोखे किरदार और लुक्स ने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया था.
इस फ़िल्म के गानों को भी काफ़ी प्यार मिला है, जिसके मुख्यतः गाने अर्जुन अय्यर और डब्ल्यू.बी. सैम ने लिखे हैं. जिसमें ‘कौन है वो’, ‘कितनी गर्दी है’, जैसे गीत शामिल हैं.
"3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली हुमा क़ुरैशी की आगामी फ़िल्म “बेबी डू और डाई” का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. अपनी फ़िल्म की वजह से चर्चा में रह …"
