बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने CUET-UG 2026 में टॉप किया है. एनटीए ने मंगलवार को 1.64 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया. जिसमें देविना ने ऑल इंडिया रैंक 1 से टॉप किया. उन्होंने 5 में से 3 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए.
आपको बता दें, देविना ने 12वीं कक्षा में भी 99.2 प्रतिशत हासिल किए थे.
ऑल इंडिया टॉप करने पर वेदिका ने कहा,
“यकीन नहीं हो रहा कि मैंने ऑल इंडिया टॉप किया है, बार-बार एप्लीकेशन नंबर मैच किया, क्योंकि विश्वास ही नहीं हो पा रहा था. मेरा एग्जाम अच्छा गया था और मुझे यकीन था कि अच्छा कॉलेज तो मिलेगा ही लेकिन ऑल इंडिया रैंक-1 की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी. ”
देविना ने अपने स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) वसंत कुंज सहित परिजनों को अपनी सफलता का श्रेय दिया. परिजनों की तरफ़ से मिले सहयोग को सराहते हुए देविना ने कहा,
“उन्होंने मुझे किसी भी चीज़ को लेकर कभी भी प्रेशर नहीं दिया और शायद वही सबसे बड़ा कारण है आज मैंने टॉप किया है.”
उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में बताया, “अभी शायद मैं इंग्लिश ऑनर्स या पत्रकारिता कर सकती हूँ, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है.”
मीडिया से बात करते हुए, जब उनसे राजनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को बचपन से राजनीति में देखती आई हैं और ये काम उन्हें लोगों की मदद करने की ओर प्रेरित करता है. मौक़ा मिलेगा तो वह ज़रूर इस तरफ़ जाना चाहेंगी.
देविना के टॉप करने पर क्या बोले विधायक पिता?
बीजेपी विधायक कैलाश ने कहा, “देविना ने ऑल इंडिया टॉप किया है जिस पर हमें गर्व है. देविना ने काफ़ी मेहनत की है जिसकी वजह से उसे यह सफलता मिली है. इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी को भी बेटी की सफलता का श्रेय दिया.
"बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने CUET-UG 2026 में टॉप किया है. एनटीए ने मंगलवार को 1.64 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया.…"
