सोमवार के दिन शेयर बाजार खुलते ही लगेज बैग बनानी वाली कंपनी के शेयर ने 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है. कंपनी के शेयर ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 18 मई को दर्ज किया था. कंपनी के शेयर में यह तेज़ी कंपनी के मैनेजमेंट में बदलाव के कारण दिखाई दे रहा है. कंपनी ने 26 मई को को अपनी मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया था, इस बदलाव का असर बाजार पर सकारात्मक दिखाई पड़ रहा है.
एक नजर कंपनी पर
इस लगेज बैग बनाने वाली कंपनी का नाम है वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP). यह एशिया की सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरर्स में से एक है, जो कार्लटन, स्काईबैग, कैपरींज और एरिस्टोक्रेट जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स का संचालन करती है. इसकी स्थापना सन् 1971 में दिलीप पिरामल ने की थी, यह कंपनी अभी पिरामल ग्रुप के अंतर्गत ही काम करती है. स्काईबैग ब्रांड युवाओं के बीच एक प्रसिद्ध ब्रांड है एवं कार्लटन एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के तौर पर उभर रहा है.
बदलाव में क्या है अहम बात
कंपनी ने तुषार जानी एवं पायल कोठारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए, उनकी जगह दो नए स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर संजय महेश रस्तोगी एवं वैशाली श्रीकांत भट की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने वित्तीय गणना की देखरेख हेतु अर्नस्ट एंड यंग (EY) की जगह डेलॉयट (Deloitte) की नियुक्ति को भी मंजूरी प्रदान की है.
कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन
बात की जाए कंपनी के प्रदर्शन की तो इसके राजस्व में गिरावट आई है . इस वर्ष कंपनी का कुल राजस्व 435 करोड़ रहा जिससे शुद्ध घाटा 129 करोड़ रुपये का रहा है . कंपनी के शेयर अपने उच्चतम स्तर 492 रुपये से 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज लगभग 330 रुपये पर ट्रेड कर रहे है.
"सोमवार के दिन शेयर बाजार खुलते ही लगेज बैग बनानी वाली कंपनी के शेयर ने 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है. कंपनी के शेयर ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स…"
