टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से केवल उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि फैन्स भी पूरी तरह से सदमे में है. क्युकी इतनी छोटी उम्र में एक्ट्रेस का सुसाइड जैसा कदम उठाना एक बड़ा मुद्दा है क्युकी आजकल सुसाइड के केस युवाओ में काफ़ी बढ़ते जा रहे है. 

हालांकि, संचिता सुसाइड केस में ही एक और प्रतिक्रिया सामने आई है, दरअसल संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले ने अपनी बेटी के डिप्रेशन में होने का दावा किया. इससे पहले संचिता के भाई ने भी कुछ दावे किए थे लेकिन अब उनके पिता ने अपनी चुप्पी छोड़ यह बड़ा खुलासा किया है. 

उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस को काफ़ी समय से टॉर्चर किया जा रहा था, जिसकी वजह से वह अचानक से डिप्रेशन में चली गई.

संचिता के पिता ने कहा, 

वो बहुत ही उदास रहती थी, उसने हमें वजह नहीं बताई, बस हमें ये पता है कि वह अपसेट थी. मतलब वो जब अच्छे मूड में भी होती थी, तो अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी. ये बात हमारे ध्यान में आई थी, इसलिए हम रोज उसके साथ आना-जाना करते थे. बस उस वक्त ही हमने उसे आधे घंटे के लिए छोड़ा था, वो हमारी गलती थी. वह इतने डिप्रेशन में चली गई, लेकिन हमें ये नहीं लगा था कि वह इस तरह का कदम उठाएगी.

 

संचिता को किया जा रहा था टॉर्चर: संचिता के पिता 

उनके पिता के अनुसार, उन्होंने संचिता से बातचीत की थी और उसे टॉर्चर किया जा रहा था. संचिता को कोई ना कोई पैसों को लेकर या किसी बात को लेकर माँग करते हुए टॉर्चर कर रहा था. उनके पिता ने प्रशासन से न्याय की माँग की है.

यही नहीं, संचिता की मौत के बाद उनकी कई चैट्स भी वायरल होती दिख रही है, और सूत्रों के मुताबिक, संचिता पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थीं और अपने भविष्य को लेकर वह काफी डरी हुई थीं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि संचिता अक्सर शूट करते हुए अपने डायलॉग्स भूलने लगी थीं और काफी खोया-खोया महसूस करती थीं.

पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी हुई है और अलग अलग एंगल से इस केस को सुलझाने की कोशिश जारी है.

"टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से केवल उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि फैन्स भी पूरी तरह से सदमे में है. क्युकी इतनी छोटी उम्र में एक्ट्रेस…"