जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था वो पल आख़िरकार आ ही गया, क्योकि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंडाना की फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में आज यानी की शुक्रवार को रिलीज़ हो गई है.
फ़िल्म सिनेमाघरों में तो आ ही गई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स अभी से उसके ओटीटी रिलीज़ डिटेल जानने के किए काफ़ी बेताब हो गए हैं.
आइए जानते हैं फ़िल्म के बारे में
कॉकटेल 2 एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है, जो कि सैफ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण की 2012 की सुपरहिट रही फ़िल्म कॉकटेल की स्पिरिचुअल सीक्वल है. इस फ़िल्म के निर्देशक होमी अदजानिया है, और इसके प्रोडूसर दिनेश विजन और लव रंजन हैं.
इस फ़िल्म में लीड रोल के तौर पर शाहिद कपूर कुणाल के किरदार में, रश्मिका मंडाना दिया के रोल में और कृति सेनन अलीशा के किरदार में नज़र आएगी.
कॉकटेल 2 एक अर्बन लव ट्रायंगल कहानी है. इस कहानी का इंटरवल से पहले थोड़ा मज़ाक़ियाँ अंदाज़ है तो वहीं दूसरा हाफ काफ़ी इमोशनल और सीरियस रिश्तों पर बात करता है.
फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले ही इसके गाने सुपरहिट हो गए थे, जिसने फ़िल्म के प्रति लोगों की जागरूकता को और बढ़ाया. अब अगर बात करें फ़िल्म की एडवांस बुकिंग की तो आपकी बता दे, कॉकटेल २ की पहले दिन में अच्छी ख़ासी एडवांस बुकिंग हुई थी.
एडवांस टिकट से बड़ी फ़िल्म की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने इस फ़िल्म की एक लाख 61 हज़ार 693 टिकटों की प्री सेल की थी. और केवल इससे फ़िल्म ने 5.57 करोड़ की कमाई की. इस फ़िल्म ने रिलीज़ होते ही दोपहर 3 बजे तक 4.06 करोड़ की कमाई की है. फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद तक सबके सामने आ ही जाएँगे. लेकिन पहले दिन ही एडवांस बुकिंग के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिखाया है.
सोशल मीडिया पर मिले रिव्यूज
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कॉकटेल 2 को 4 स्टार्स देते हुए इसे एक ब्लॉकबस्टर हिट और विनर करार दिया है. जिसमे शाहिद कपूर और कृति सेनन की परफ़ॉर्मेंस की ख़ास तारीफ़ की गई है. वहीं, रश्मिका मंडाना के रोल और हिंदी डिक्शन पर सुझाव भी साझा किए है.
जहाँ, सोशल मीडिया पर एक ओर फ़िल्म को प्यार तो दूसरी तरफ़ उसे क्रिटिसिज्म भी देखने को मिल रहा है.
खबरों के मुताबिक, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रनटाइम लगभग 150 मिनट बताया जा रहा है.
सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने पहला भाग 'कॉकटेल' में अपनी मुख्य भूमिका से फ़िल्म को हिट बनाया था और अपने शानदार म्यूजिक की वजह से इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई थी.
लेकिन अब देखने की बात ये है कि क्या 'कॉकटेल 2' पहले पार्ट से भी बेहतर साबित होगी या नहीं?
"जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था वो पल आख़िरकार आ ही गया, क्योकि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंडाना की फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमा…"
